NEW English Version

पायनियर भारत में करेगी अपने आर एण्ड डी फुटप्रिन्ट का विस्तार

भारतीय एवं विश्वस्तरीय ऑटोमोटिव बाज़ारों में विकास का लक्ष्य

पायनियर कॉर्पोरेशन ने आज भारत में अपना आर एण्ड डी फुटप्रिन्ट बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की। पायनियर इंडिया गुरूग्राम एवं बैंगलुरू कार्यालय में आर एण्ड डी सेंटर की स्थापना के द्वारा हम मोबिलिटी के क्षेत्र में आधुनिक प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज़ के निर्माण में तेज़ी लाएंगी, साथ ही आर एण्ड डी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इंजीनियरों की भर्ती एवं प्रशिक्षण पर भी ध्यान केन्द्रित करेंगे।

इससे हमारी विश्वस्तरीय रणनीति और अधिक सशक्त बनेगी, हम भारतीय बाज़ार में भी तेज़ी से विकसित होते हुए अपने आप को सोल्युशन एवं सर्विसेज़ कंपनी के रूप में स्थापित कर सकेंगे, जैसा कि हमारा लक्ष्य है। 

‘मोबिलिटी अनुभवों के भविष्य के निर्माण के दृष्टिकोण के साथ पायनियर हमेशा से अपने आप को ग्लोबल ऑटोमोटिव सोल्युशन्स एण्ड सर्विसेज़ कंपनी के रूप में स्थापित करने में अग्रणी रही है। हमने अपनी विश्वस्तरीय रणनीति को मजबूत बनाने के लिए उद्योग जगत के दिग्गजों की नियुक्ति की है।

उदाहरण के लिए श्री सिवा सुब्रमण्यम को जनवरी 2023 में मोबिलटी कन्ज़्यूमर कंपनी का चीफ़ इनोवेटिव ऑफिसर नियुक्ति किया गया, इसी तरह मार्च 2023 में श्री अरविन बालू को मोबिलिटी प्रोडक्ट कंपनी का चीफ़ प्रोडक्ट ऑफिसर नियुक्त किया गया। गुरूग्राम स्थित भारतीय मुख्यालय तथा बैंगलुरू के अतिरिक्त कार्यालय में आर एण्ड डी के विस्तार से इन्फोटेनमेन्ट, सुरक्षा एवं सुरक्षा उत्पादों, टेलीमेटिक्स एवं ऑटोमोटिव बाज़ार के लिए कनेक्टेड समाधानों (खासतौर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए) के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

भारत में अपनी आर एण्ड डी क्षमता के विस्तार द्वारा पायनियर ऑटो निर्मातताओं, पहले स्तर के आपूर्तिकर्ताओं एवं आफ्टरमार्केट डिस्ट्रीब्यूशन चैलनों के माध्यम से भारत एवं दुनिया भर के उपभोक्ताओं को मोबिलिटी का नेक्स्ट जनरेशन अनुभव प्रदान करेगी। 

श्री शिरो यहारा, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, पायनियर ने कहा, “भारत में नए आर एण्ड डी सेंटर की स्थापना करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमें विश्वास है कि अपने इन प्रयासों के माध्यम से हम तेज़ी से विकसित होते भारतीय बाज़ार में समय पर प्रोडक्ट्स और सेवाएं उपलब्ध कराकर न सिर्फ भारतीय बाज़ार को  बल्कि विश्वस्तरीय बाज़ार को भी मोबिलिटी का नया अनुभव प्रदान कर सकेंगे।”

श्री हिदेकी इशी, मैनेजिंग डायरेक्टर, पायनियर इंडिया ने कहा, ‘‘भारत में पायनियर का विस्तार इसके इसके दीर्घकालिक लक्ष्यों के अनुरूप है, जिसके तहत कंपनी ने तेज़ी से विकसित होते भारतीय ऑटोमोटिव बाज़ार में विकास की रणनीतियां तैयार की हैं। इस विस्तार से प्रोडक्ट डेवलपमेन्ट के नज़रिए से पायनियर की स्थानीय मौजूदगी और अधिक सशक्त बनेगी, साथ ही कंपनी देश में विकास की क्षमता से लाभान्वित हो सकेगी।”

भारत की आर एण्ड डी टीम जापान एवं अन्य देशों में पायनियर के टेक्नोलॉजी डेवलपमेन्ट सेंटरों के साथ मिलकर काम करते हुए देशी-विदेशी बाज़ारों के लिए ऐसे नए प्रोडक्ट्स एवं समाधान लेकर आएगी, जो देश को  ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण के और करीब लाएंगे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »