NEW English Version

अपना दल (एस) के भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. सोनेलाल पटेल के सहयोगी रहे कार्यकर्ताओं का सम्मान

कठेरिया/बरार समाज ने थामाअपना दल (एस) का साथ, अग्रणी रहे ओंकार ठाकुर (विक्की भईया)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, अपना दल (एस) के तत्वाधान में कोंच नगर में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना दल (एस) के सक्रिय सदस्य व युवाओं में लोकप्रिय ओंकार ठाकुर (विक्की भईया) के सहयोग से पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सहयोगी रहे अपना दल (एस) के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल तथा राष्ट्रीय सचिव आर. बी. सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अन्य प्रदेश पदाधिकारियों समेत जनपद जालौन व उरई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके पर आयोजक अपना दल (एस) के सक्रिय सदस्य और अ.भा.ख.क्ष. महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर (विक्की भईया) ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कोंच नगर के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य डॉ. सोनेलाल पटेल जी के मार्गदर्शन में सशक्त और समृद्धि-मुखी युवा समुदाय को तैयार करना है। हमें आगे बढ़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और पार्टी के बहुमूल्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए समर्पित हैं।”

पिछले दिनों पार्टी में जुड़ने के बाद से ही ओंकार ठाकुर (विक्की भईया) बेहद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दिनों अपना दल (एस) के उरई जिला कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष अनिल अटरिया के नेतृत्व में कठेरिया समाज के पूर्व ज़िलाध्यक्ष व ज़मीनी स्तर के क्रन्तिकारी कठेरिया नेतृत्वकर्ता हंसराज अकेला कठेरिया ने अपना दल की नीतियों से प्रभावित होकर अपने महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ पार्टी किए सदस्यता ग्रहण की थी। ओंकार ठाकुर व उनकी युवा टीम के इस प्रयास को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा भी सराहा गया था। 

वहीं इस सम्मान समारोह के माध्यम से, अपना दल (एस) ने अपने सदस्यों को डॉ. सोनेलाल पटेल के आदर्शों का पालन करते हुए, समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रतिबद्धता से काम करने के लिए संकल्पित किया है। साथ ही कार्यकर्ता सम्मलेन के माध्यम से अपना दल (एस) के सहयोगी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने तथा उनके संघर्षों को सम्मानित करने का कार्य किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »