क्या रीटा की नई योजना ले लेगी नयन की जान?

शो ‘नयन-जो वेखे अन्वेखा ‘ में रीटा और पॉम्पी नयन के खिलाफ एक और योजना बनाते नजरआ रहे हैं। तांत्रिक बाबा, रीटा की योजना के साथ, उसे एक विभूति देते हैं ताकि वह भविष्य में कोई खतरा न देख सके।

इस बार कहानी में रीटा एक बहुत बड़े प्लान को अंजाम देने जा रही है जिसके बारे में किसी को नहीं पता।  एक तरफ, नयन को भविष्य देखने से रोकने के लिए रीटा तांत्रिक से विभूति लाती है ताकि उसे उसकी मौत की भविष्यवाणी का पता न चल सके और दूसरी तरफ, नयन की बेटी अनिका को एक बड़े खतरे का सामना करना पड़ रहा है, जिससे नागराज खुद उसे बचाते है।

क्या नयन को अपनी आसन्न मृत्यु के बारे में पता चलेगा या नहीं? नयन की बेटी अनिका को किससे है खतरा? अधिक जानने के लिए, नयन-जो देखे उनवेखा का रोमांचक एपिसोड आज रात 8:30 बजे केवल ज़ी पंजाबी पर देखें।

Translate »