NEW English Version

नगर आयुक्त ने जानी पार्षदो की समस्याएं-कल्याण सिंह हेबिटेड सेंटर में पार्षदों की समस्याओ से रूबरू हुए नगर आयुक्त

जनप्रतिनिधियों ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद- भव्य और ऐतिहासिक होगा 22 जनवरी का आयोजन अलीगढ़ में
संवाद बैठक में जन समस्याओं पर हो रही कार्रवाई पर पार्षदों ने नगर आयुक्त का जताया आभार-
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम अलीगढ़ के हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुनने के लिए कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में महापौर प्रशांत सिंघल विधायक शहर श्रीमती मुक्ता राजा विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह मानवेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष ई. राजीव शर्मा पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित अनेको पार्षदों की मौजूदगी में सुना गया।

महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी पार्षदों से आने वाली 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से अलीगढ़ में उत्सव का रूप देने के लिए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की माननीय प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के उपरांत कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में पार्षदों के साथ संवाद बैठक आहूत की गई।

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई पुलिया निर्माण सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने नाली खड़ंजे की मरम्मत अतिक्रमण हटाने नगर निगम संपत्तियों की निगरानी ईईएसएल कंपनी की कार्यशैली में सुधार, अवैध डेयरी ,लीकेज और गंदे पानी आने की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

नगर आयुक्त ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए कहा इस संवाद बैठक में आए जनहित सुझाव और समस्याओं पर गुणवत्ता पूर्वक और समय अंतर्गत निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता के लिए सभी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि पार्षदों के प्रार्थना पत्र और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का समय अंतर्गत प्रत्येक दशा में निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

आज बैठक मे मंचासीन नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त  ऋतु पूनिया राकेश कुमार यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश सिंह माननीय पार्षद मनोज कुमार विमलेश सिंह लाल सिंह महावीर सिंह विनोद कुमार सूरज सैनी हरिओम कुमार पुष्पा देवी दिनेश भारद्वाज स्नेह सिंह बघेल हरिशंकर उम्मेद आलम नईम अहमद तारिक सुभाष चन्द्र असलम नूर राजबहादुर पार्षद प्रतिनिधि समेत उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा दानिश हैदर रिज़वी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अशोक भाटी अजय राम सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर दानिश हैदर योगराज सिंह लक्ष्मण सिंह जेई संजय कुमार अमरीश वर्मा नाज़िर संजय सक्सेना स्टोनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »