NEW English Version

बिग ब्रेकिंग न्यूज़- बड़े बकायदारों पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन

बुधवार को नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बड़े बकायादरों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए क्वार्सी स्थित एस०पी०हाई०फाई० रियलटोर प्रा०लि० ग्रेट वैल्यू मॉल, भवन संख्या 291 क्वार्सी अलीगढ़ का बैंक ऑफ इण्डिया का खाता संख्या- 307901010078411 सीज़ करने की कार्रवाई की है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया नगर निगम अलीगढ का सम्पत्ति कर के मद में कुल धनराशि रूपये 8675265 (छियासी लाख पिचहत्तर हजार दो सी पेसठ मात्र) दिनांक 31.03.2024 तक देय है। जिसके भुगतान हेतु कार्यालय के पन्त्र संख्या- 410/ न०नि०अली0/2023-24 दिनांक 17.02.2024 तथा पत्र संख्या- 441/ एस०टी०/ न०नि०अली०/ 2023-24 दिनांक 27.02.2024 के माध्यम से बीजक सहित पत्र प्रेषित किया जा चुका है जिसके भुगतान हेतु लगातार सम्पर्क स्थापित किये जाने के उपरान्त भी भुगतान नहीं किया जा रहा है शासन प्रशासन द्वारा नगर नियम अलीगढ़ को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत सम्पत्ति कर की वसूली निर्देश प्राप्त हो रहे है ऐसी दशा में उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 507. 509 व 513 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए में नगर निगम द्वारा खाता को तत्काल प्रभाव से कुर्क / प्रतिबन्धित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जब तक DIR. SP HI-FY REALTORS PVT LTD द्वारा नगर निगम अलीगढ का सम्पत्ति कर बकाया कुल धनराशि रूपये 8675265 (छियासी लाख पिचहत्तर हजार दो सो पैसठ मात्र) का भुगतान नही किया जाता तब तक उक्त खाता संख्या से किसी प्रकार का भुगतान आदि बिना नगर निगम अनुमति के न किया जाये। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अभियान चलाकर संपत्ति कर वसूली की जा रही है नगर निगम सभी सम्मानित करदाताओं का सम्मान करता है और अपील करता है कि अपने संपत्ति कर का भुगतान कर छूट का लाभ उठाएं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »