NEW English Version

महापौर ने निभाया अपना वादा- पार्षदों की समस्याओं से रूबरू हुए महापौर और नगर आयुक्त- जवाहर भवन में महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदो से वार्ड की जन समस्याओं पर किया संवाद

पिछले दिनों राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में आयोजित नगर निगम के बोर्ड अधिवेशन में पार्षदों की जनहित समस्याओं पर मंथन करने के लिए अलग से संवाद बैठक आहूत करने के अपने निर्णय के क्रम में महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से  जवाहर भवन में सभी 90 पार्षदों के साथ उनके वार्ड में जन समस्याओं के बारे में संवाद किया।

बैठक में अधिकांश पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल लाइन में लीकेज होने के बारे में बताया। महापौर ने जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को इस समस्या को गंभीरता से लेने के निर्देश,  जलकल विभाग के स्टोर में पर्याप्त मरम्मत का सामान उपलब्ध रहने, जल निगम को अगले 31 मार्च तक सभी 90 पार्षद वार्ड में लीकेज का रोड मैप तैयार करने के साथ-साथ नगर आयुक्त ने जल निगम के सहायक अभियंता को नगर निगम जलकल विभाग के स्टोर का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। बैठक में पार्षदों ने वार्ड में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति कम होने 10:00 बजे से पूर्व कर्मचारियों के चले जाने के बारे में भी महापौर और नगर आयुक्त को अवगत कराया जिस पर महापौर ने सभी अधिकारियों को सुबह की पारी में सफाई कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश।

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में साफ सफाई पुलिया निर्माण सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बढ़ाने नाली खड़ंजे की मरम्मत अतिक्रमण हटाने नगर निगम संपत्तियों की निगरानी लीकेज और गंदे पानी आने की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए *कहा इस संवाद बैठक में आए जनहित सुझाव और समस्याओं पर गुणवत्ता पूर्वक और समय अंतर्गत निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आज बैठक मे मंचासीन माननीय महापौर नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र ने माननीय पार्षद पुष्पेंद्र जादौन संजय पंडित दिनेश भारद्वाज दिनेश जादौन मो हाफ़िज़ अब्बासी मो आसीफ मु. गुलजार उस्मान आजाद सिंह हरिओम कुमार मो आदील शाहिद अली मौ. असलम नूर विनीत कुमार छोटेलाल मनोज कुमार लाल सिंह उम्मेद आलम राजबहादुर मुशरर्फ़ हुसैन सुभाष शर्मा हारून विनोद कुमार मौ असलम सुनील कुमार करन माहौर तारिक योगेश सिंह पार्षद प्रतिनिधि समेत उप नगर आयुक्त अमित कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अधिशासी अभियंता अशोक भाटी अजय राम पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश वर्मा सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सहायक अभियंता सिफ्ते हैदर दानिश हैदर योगराज सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह जेई जगवीर सिंह संजय कुमार अमरीश वर्मा जेडएसओ रमाकांत त्यागी दलवीर सिंह नाज़िर संजय सक्सेना स्टोनो देश दीपक  मीडिया सहायक अहसान रब ईईएसएल जलविभाग सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »