NEW English Version

तीन दिवसीय हैंडीक्राफ्ट कम वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी के तत्वाधान में प्रेक्षागृह स्थित स्काउट डेन पर  तीन दिवसीय ग्रुप स्तरीय हैंडीक्राफ्ट कम वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन दिनांक 26 मई 2024 से 29 मई 2024 तक शास्त्री ग्रुप ‘ए’, मदर टेरेसा ग्रुप एवं कमला नेहरू द्वारा के. वी. जनकल्याण ट्रस्ट, वाराणसी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न  किया गया। इस शिविर गांधी ग्रुप, अजाद ग्रुप, शास्त्री ग्रुप ‘ए’, मदर टेरेसा ग्रुप एवं कमला नेहरू गाइड ग्रुप के स्काउट/गाइड, रोवर /रेंजर्स सदस्यों ने प्रतिभाग  किया । इस 03 दिवसीय शिविर में ज़िला संघ से कुल 50 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

इस् कोर्स का उद्देश्य स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर्स में हस्तकला कौशल के विकास को बढ़ावा देना एवं पर्यावरण जागरूकता के अंतर्गत “SAY NO TO SINGLE USE PLASTIC” के थीम से जागरूक कराना है – जिसके अतंर्गत प्रतिभागियों को जूट के कपड़े का थैला/झोला बनाना सिखाया गया। तीन दिवसीय शिविर में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट कलाकृतियां बनानी सीखी जैसे कि –मिरर आर्ट वर्क, वॉल हैंगिंग एवं मुख्य वस्तु जूट से बने थैले/झोले एवं उस पर पेंटिंग करके आकर्षक रूप दिया गया ताकि इसका सदुपयोग भी किया जा सके। उल्लेखनीय है कि जिला सचिव श्री अमित कुमार, सहा. जिला संगठन आयुक्त/गाइड श्रीमती नाहिद फातमा एवं जिला संगठन आयुक्त/गाइड श्रीमती आशा शर्मा ने इसे क्रय करके बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

इस दौरान स्काउट एण्ड गाइड सदस्यों  को होमी भाभा कैंसर अस्पताल के द्वारा कैंसर जागरूकता पर सत्र चलाया गया,  जिसमें कैंसर के लक्षण एवं उसके बचाव के बारे में जागरूक किया गया । 

सत्र के पशचात् महाशिविराग्नि का आयोजन किया गया।  जिसमें सभी प्रतिभागियों नें स्वयं द्वारा बनाये गए हस्तकला की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का मूल्यांकन मुख्य अतिथि – श्री कैलाशनाथ शर्मा, श्रीमती विजया बेलणकर द्वारा किया गया एवं प्रतिभागियों द्वारा – SAVE WATER , SAVE ENERGY, SAY NO TO SINGLE USE PLASTIC, WASTE REDUCTION विषयों पर दिए गए प्रोजेक्ट प्रदर्शित अपनी आख्या प्रस्तुत कर एवं जागरूकता प्रसारित  किया गया। महाशिविराग्नि में प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।  समापन समारोह में  03 सबसे अच्छे हैंडीक्राफ्ट आर्टिकल को पुरस्कृत कर , मुख्य अतिथि ने  आशीर्वाचन दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला संघ के वरिष्ठ लीडर्स श्री कैलाशनाथ शर्मा,   श्री खुर्शीद अहमद  विशिष्ट अतिथि – श्रीमती विजया बेलणकर एवं पिडीलाइट कंपनी के CMDI श्री संदीप यादव जी सहित जिला संगठन आयुक्त/स्काउट –  श्री नरेंद्र कुमार पाठक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त/स्काउट- श्री विनय कुमार शरण, शास्त्री ग्रुप ‘ए’ के स्काउटर श्री अब्दुल रहमान “राजा”, श्री संदीप कुमार शर्मा, संयुक्त जिला सचिव – श्रीमती बबिता, श्रीमती रेनू गुप्ता एवं जिला सचिव –  श्री अमित कुमार उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम कि कार्यक्रम प्रभारी – श्रीमती नाहिद फातमा (ASOC) गाइड एवं नेतृत्व भार  श्रीमती आशा शर्मा (DOC) गाइड के द्वारा किया गया तथा संचालन शिवांगी यादव (गाइड कैप्टेन) एवं श्री राहुल सिंह (रोवर लीडर) के द्वारा किया गया। सहयोगी संस्था के. वी. जनकल्याण ट्रस्ट, वाराणसी एवं हमारे सदस्य श्री विशाल कुमार विश्वकर्मा के साथ जिला संघ के कर्मठ एवं समर्पित स्काउट/रोवर/रेंजर सदस्य – खुशी मिश्रा, आकांक्षा तिवारी, रानी यादव, काजल राय, सौरभ कुमार सिंह , आषुतोष कुमार, अमन कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »