NEW English Version

नागपुर के जापानी गार्डन में एक्सिस बैंक ने चलाया सफाई अभियान

नागपुर : विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के अवसर पर, भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने नागपुर के जापानी गार्डन में एक सफाई अभियान के रूप में ‘ओपन फॉर द प्लैनेट क्लीन-ए-थॉन’ का आयोजन किया। इस पहल में बैंक के ब्रांच कर्मचारियों, लोकल कम्युनिटीज, पर्यावरण एक्टिविस्ट/इन्फ्लुएंसर्स और स्थानीय अधिकारियों सहित 150 से अधिक वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया और पर्यटन स्थल से 132 किलो कचरा एकत्र किया। वालंटियर्स ने स्थानीय लोगों को पर्यावरण बचाने और साफ़-सफाई के बारे में भी शिक्षित किया। इस अवसर पर रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) श्रीमती सारिका वैरागड़े; एक्सिस बैंक के नागपुर सर्कल हेड श्री राजीव कुमार और एनजीओ चिप (सीएचआईपी) के डॉ जयदीप दास उपस्थित रहे।

बैंक का “ओपन फॉर द प्लैनेट” क्लीन-ए-थॉन कैंपेन 5 से 12 जून तक चलेगा। ये कैंपेन पूरे भारत में 20 से ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को कवर करेगा, जिनमें मुंबई, पुणे, वाराणसी, नई दिल्ली, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं। ये पहल संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के मुख्य विषय “हमारी धरती, हमारा भविष्य, हम हैं #GenerationRestoration” के अनुरूप है।”

कार्यक्रम में हिस्सा बने लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए, एक्सिस बैंक की अध्यक्ष और ब्रांच बैंकिंग हेड, सुश्री अर्निका दीक्षित ने कहा, “एक्सिस बैंक में, हमारा मजबूत विश्वास है कि हमारे प्लैनेट की रक्षा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस पहल के माध्यम से, हम अपने साथी नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना जगाना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि इस पहल के माध्यम से हमारे सामूहिक प्रयास अगली पीढ़ी को भविष्य की सुरक्षा के लिए हमारे पर्यावरण के संरक्षण के महत्व के बारे में सिखाएंगे।” मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »