NEW English Version

सड़क पर सिल्ट निकलने पर ख़फ़ा हुए नगर आयुक्त

दक्षिण भारत में मानसून की आहट को देखते हुए एक्शन मोड में आए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अलीगढ़ के सभी छोटे-बड़े मंझौले नालों की सफाई 15 से 20 जून के मध्य पूर्ण कराए जाने को देखते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के साथ नाला सफाई की समीक्षा की। एसएफआई द्वारा अपने अपने सर्किल में धीमी गति से नाला साफ़ कराए जाने और सिल्ट के सड़क पर निकलने को लेकर नगर आयुक्त खासे नाराज़ हुए नगर आयुक्त ने सभी एसएफआई से उनके सर्किल में नाला सफाई की प्रगति के बारे में पूछा। समीक्षा बैठक में नाला सफाई की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी को चेतावनी देते हुए 15 जून तक प्रत्येक दिशा में सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का लक्ष्य पूर्ण करने के हिदायत दी।

नगर निगम में एसएफआई अनिल आजाद के स्थान पर स्थानांतरण होकर खचेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर होने पर नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी से इसका कारण पूछा और नाराजगी जताई नगर आयुक्त में सभी एसएफआई को नाला सफाई का लक्ष्य पूर्ण होने तक मुख्यालय ना छोड़ने की हिदायत दी। वही नाला सफाई को तेजी से कराने नाला सफाई के भौतिक सत्यापन और निगरानी के लिए नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के तीन जेई को भी तैनात कर दिया है।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने सभी एसएफआई को दो टूक लहज़े में कहा मैकेनिकल मशीनों से बड़े नालो की सफाई और सिल्ट उठाने के लिए ई निविदा द्वारा एजेंसी नामित कर दी गई है जहां-जहां पर नाला गैंग द्वारा नाला सफाई की जा रही है वहां पर पर्याप्त मात्रा में सिल्ट उठाने के उपकरण लगाए जाए सिल्ट कदापि सड़क पर ना निकाली जाए और यदि किसी एरिया में सिल्ट सड़क पर निकली हुई पाई जाती है तो संबंधित एसएफआई और जोनल सफाई अधिकारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी जोनल सफाई अधिकारी दलवीर सिंह स्टेनो देश दीपक पीआरओ अहसान रब एसएफआई अनिल सिंह प्रदीप पाल रामजीलाल योगेंद्र यादव मौजूद थे।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »