NEW English Version

अदाणी पोर्ट्स को कोलकाता पोर्ट पर कंटेनर टर्मिनल के संचालन और रखरखाव के लिए मिला एलओआई

भारत के सबसे बड़े पोर्ट डेवलपर और ऑपरेटर, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर नेताजी सुभाष डॉक पर कंटेनर सुविधा के संचालन और रखरखाव (ओ&एम) के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ है। एपीएसईजेड ने एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से यह पांच साल का ओ&एम अनुबंध प्राप्त किया है, जिसके तहत सफल बोलीदाता को स्वीकृति पत्र (एलओए) की तिथि से सात महीने के अंदर कार्गो हैंडलिंग उपकरण तैनात करना होगा।

नेताजी सुभाष डॉक भारत के पूर्वी तट पर सबसे बड़ा कंटेनर टर्मिनल है। इसने वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 0.63 मिलियन टीईयू का संचालन किया, जो पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, पूर्वोत्तर के पहाड़ी राज्यों और नेपाल व भूटान जैसे लैंडलॉक पड़ोसी देशों सहित एक विशाल हिंटरलैंड को सेवा देता है।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा, “नेताजी सुभाष डॉक पर कंटेनर हैंडलिंग सुविधाओं के लिए ओ&एम अनुबंध एपीएसईजेड को प्रदान किया जाना, देशभर में पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता और पश्चिम बंगाल में हम जो क्षमता देखते हैं, उसे रेखांकित करता है। हम भारत और बाहर विभिन्न कंटेनर टर्मिनलों के दो दशक से अधिक समय से कुशलतापूर्वक प्रबंधन के अपने अनुभव को लाएंगे, जिससे ग्राहकों और राज्य के लोगों को लाभ होगा।”

कोलकाता पोर्ट को भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल ऑन इनलैंड वाटर ट्रांजिट एंड ट्रेड रूट्स के लिए नॉमिनेट किए गए पोर्ट के रूप में चुना गया है। नेताजी सुभाष डॉक में सिंगापुर, पोर्ट केलांग और कोलंबो जैसे प्रमुख पोर्ट्स से नियमित लाइनर सेवा कॉल आते हैं। पोर्ट पर एपीएसईजेड की उपस्थिति से टर्मिनल और उसके कंटेनर पोर्ट्स के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होने की संभावना है, खासकर विझिंजम और कोलंबो में ट्रांसशिपमेंट हब के साथ, जिन्हें इस वर्ष के दौरान चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।


Advertisement:

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »