NEW English Version

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम व अर्बन एनवायरोटेक कंपनी ने संयुक्त रूप से निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री एवं ओजस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देशवासियों के दिलों में हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति संविधान के प्रति वफादारी का जज्बा इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रहा है अलीगढ़ नगर निगम व अर्बन एनवायरोटेक कंपनी ने इस तिरंगा रैली के माध्यम से खूबसूरत देशभक्ति का संदेश देने का एक सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान से अलीगढ़ का कोई भी घर तिरंगा से अछूता न रहे हर घर तिरंगा देश की ताकत आपसी प्रेम का प्रतीक बने।

अपर नगरायुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा देशव्यापी अभियान हर घर तिरंगा अभियान ने हमें यह अवसर दिया है  कि हम अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने इतिहास को और भी करीब से जाने, क्योंकि जब आप आजादी के संघर्ष के बारे में पढ़ेंगे और उसे करीब से जानने का प्रयास करेंगे तो आपको पता लगेगा कि भारत ने कैसे-कैसे वीरों को जन्म दिया है और उन लोगों में इतना आत्मविश्वास था, और देश को लेकर इतना प्रेम था कि वह अपने प्राण भी त्याग करने को तैयार थे।

नगर आयुक्त ने बताया तिरंगा वाहन रैली के माध्यम से अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप देखकर उत्सव की तरह मनाने का है इस प्रयास में अलीगढ़ वासियों के सहयोग की नगर निगम को बेहद ज़रूरत है हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं। उन्होंने  ऐतिहासिक तिरंगा वाहन रैली के लिए अर्बन एनवायरोटेक कंपनी की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं जिनकी मौजूदगी में भव्य और ऐतिहासिक रैली संपन्न हो सकी।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा इस ऐतिहासिक तिरंगा रैली के माध्यम से अलीगढ़ नगर निगम ने शहर वासियों को अपनी ऐतिहासिक धरोहर व विरासत के गौरव पर गर्व करने का संदेश देने का एक सराहनीय प्रयास किया है।

तिरंगा वाहन रैली में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह अर्बन एनवायरोटेक के प्रोजेक्ट हैड श्री अहसान सैफी पीआरओ अहसान रब स्टोनो देश दीपक अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Translate »