अलीगढ़ नगर निगम की ई आफिस प्रदेश में बनी नज़ीर

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के शासकीय कार्यलयों को पूर्ण रूप से पेपर लैस बनाये जाने के क्रम में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा ई आफिस प्राणाली के प्रयोग को प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों ई आफिस कार्यशील होने अथवा ई आफिस की प्रगति के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मण्डल, जिला, प्राधिकरण व नगर निगमों की जारी सूची में अलीगढ़ नगर निगम की सराहना करते हुयेे 17 नगर निगमों में प्रथम स्थान दिया है।

शासन द्वारा जारी ई आफिस की ताज़ा सूची के अनुसार 17 नगर निगमों की जारी सूची में अलीगढ़ नगर निगम प्रथम, लखनऊ नगर निगम द्वितीय व बरेली नगर निगम तृतीय स्थान है जबकि शाहजहॉपुर नगर निगम 17वें पायेदान पर है।

*नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि शासन द्वारा सितम्बर, 2024 में ई आफिस प्राणाली के जारी आंकड़ो के तहत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा 3433 फाइलेें क्रिएट की गयी 25958 ई फाइलें मूव की गयी, 6981 ई फाइलें रिसिप्ट क्रिएट की तथा 45438 ई रिसिप्ट को मूव्र किया गया।*

उन्होनें बताया कि अलीगढ़ नगर निगम के ई आफिस प्राणाली को प्रदेश में नज़ीर बनाये रखने के लिये नगर निगम अलीगढ़ प्रयासरत है इस व्यवस्था को आने वाले दिनों में और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया है।

Translate »