NEW English Version

निबाव ने पटना में घर के मालिकों के लिए लॉन्च की अडवान्स्ड सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स घरों में लक्ज़री और सुविधा बढ़ाने का लक्ष्य

पटना: भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्राण्ड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए पटना में आधुनिक निबाव सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स का लॉन्च किया। नई लॉन्च की गई होम लिफ्ट्स आधुनिक फीचर्स जैसे एआई-इनेबल्ड केबिन डिस्प्ले तथा सटीक नेविगेशन एवं आरामदायक लैंडिंग के लिए इन्ट्युटिव एलओपी डिस्प्ले एलआईडीएआर 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ पटना में घर के मालिकों को लक्ज़री एवं आरामदायक अनुभव प्रदान करेंगी। ये फीचर्स इन्हें होम एलीवेटर सेगमेन्ट में खास बनाते हैं।

एक्सक्लुज़िव एडीशन मिडनाईट ब्लैक एडीशन में उपलब्ध ये लिफ्ट्स किसी भी एयर-ड्रिवन लिफ्ट में सबसे बड़ा केबिन स्पेस देती है। निबाव सीरीज़ 4 लिफ्ट्स को एम्बिएन्ट लाइटिंग, न्यूज़ीलैण्ड वूल कारपेट, स्टारलाईट सीलिंग, लैदर फिनिश इंटीरियर के साथ बेहद स्टाइलिश रूप में डिज़ाइन किया गया है। श्री राणा सिंह, एक स्वास्थ्य देखभाल उद्यमी, और श्री आयुष सिंह, एक युवा उद्यमी, परोपकारी और प्रभावशाली व्यक्ति के नेतृत्व में आयोजित अनावरण समारोह में निबाव होम लिफ्ट्स के वरिष्ठ प्रबंधन ने भाग लिया और यह पटना में ब्रांड के प्रमुख एक्सपीरियंस सेंटर में आयोजित हुआ।

पटना में नए प्रोडक्ट के लॉन्च के अवसर पर श्री विमल बाबू, सीईओ एवं संस्थापक- निबाव लिफ्ट्स ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि हम अपने नए इनोवेशन-निबाव सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स को पटना के मार्केट में उतार रहे हैं। आज के दौर में हर व्यक्ति अपने घर में लक्ज़री और आरामदायक अनुभव पाना चाहता है। हमारी सीरीज़ 4 होम लिफ्ट्स बेजोड़ लक्ज़री और सुविधा के साथ आपकी जीवनशैली के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगी। इस प्रोडक्ट में हमने खासतौर पर दो चीज़ों पर विशेष रूप से ध्यान दिया है- टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन, जो किसी भी घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे। हमारे ब्राण्ड को सुरक्षा और टिकाउपन के लिए जाना जाता है, निबाव सीरीज़ 4 के साथ हमने उपभोक्ताओं को बेजोड़ गुणवत्ता प्रदान करने की दिशा में नए मानक स्थापित किए हैं। हमें विश्वास है कि घर के मालिक हमारी सीरीज़ 4 लिफ्ट्स को खूब पसंद करेंगे।’’

सुरक्षा के फीचर्स की बात करें तो इस दृष्टि से नए मानक स्थापित करते हुए निबाव लिफ्ट्स 4 में रैपिड रैस्क्यू लैच (आरआरएल) शामिल किया गया है, जिसके चलते किसी भी एमरजेन्सी के मामले बचाव टीम तुंरत और सुरक्षित निकासी को सुनिश्चित करती है। आरआरएल के द्वारा पॉलीकार्बोनेट ग्लास को आसानी से निकाला जा सकता है, जिससे एमरजेन्सी के मामले में यात्रियों को जल्द से बाहर निकाला जा सकता है। इस सीरीज़ में कार्बन सील 2.0 भी इंस्टॉल की गई है जो लिफ्ट्स को अधिक टिकाउ बनाती है। जिसके चलते लिफ्ट्स लम्बे समय तक भरोसेमंद परफोर्मेन्स देती है। नई होम लिफ्ट्स जीएमएस कनेक्टिविटी से युक्त है, जो अधिक सुरक्षा और प्रत्यास्थता को सुनिश्चित करती है।

सीरीज़ 4 लिफ्ट लैंडिंग केबल-फ्री हैं और कई शानदार फीचर्स के साथ आती हैं जैसे केबिन पिलर के लिए लैदर फिनिश के साथ एम्बिएन्स और एक्सेन्ट, कंट्रोल से युक्त कंसील्ड फेन, टच स्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल और एनालॉग क्लोक जो हैण्ड जेस्चर इनेबल्ड हैं।

एस4 लिफ्ट का अनुभव निबाव के इको सेंटर में किया जा सकता है, निबाव एक्सपीरियंस सेंटर शॉप नंबर 5, ऑर्किड मॉल, एएन कॉलेज के सामने, बोरिंग रोड, पटना, बिहार-800013। अधिक जानकारी के लिए आप निबाव होम लिफ्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nibavlifts.com/vacuum-lifts-patna/ पर भी जा सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »