NEW English Version

नगर निगम की कान्हा गौशाला में हुआ भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन- नगर आयुक्त व शहर विधायिका और पार्षदों ने की गोसेवा सेवा, पूजा अर्चना

गायों का पूजन कर उन्हें गुड़ व चना खिलाया-गायों की पूजा और सेवा करने से और कृतज्ञता दर्शनों से जीवन संवर जाता है

गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर निगम द्वारा आगरा रोड स्थित कान्हा गौशाला में भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया गोवर्धन पूजा में रंगोली, हवन यज्ञ में नगर आयुक्त विनोद कुमार शहर विधायिका श्रीमती मुक्ता राजा पार्षद राकेश ठाकुर संजय शर्मा मनीष वूल पशु कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा सहित अनेकों लोगों ने पूजा अर्चना करते हुए गौ सेवा की।

इस मौके पर पार्षद राकेश ठाकुर पूर्व पार्षद मनीष वूल संजय शर्मा नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा,एसएफआई रामजीलाल आईटी शिव कुमार मीडिया सहायक एहसन रब आदि मौजूद रहे।

Translate »