NEW English Version

बीएन ग्रुप ने असली नायकों को सलाम करते हुए सिम्‍पली फ्रेश टीवी विज्ञापन के साथ अपना नया कैम्पेन ‘रखो इरादे फ्रेश’ लॉन्‍च किया

बीएन ग्रुप के प्रमुख ब्राण्ड सिम्‍पली फ्रेश ने अपना नया कैम्पेन, “रखो इरादे फ्रेश” लॉन्च किया है। वे एक ऐसा विज्ञापन लेकर आए हैं जोकि लोगों के दिलों के तार जोड़ता है और वास्तविक जीवन के उन असली नायकों की बात करता है जिन्होंने अपनी अलग सोच और प्रभावी तरीकों का परिचय दिया है। 

इस कैम्पेन का प्रेरणादायक टीवी विज्ञापन ग्रामीण भारत में संवहनीय खेती के लिए अपना बेहतरीन कॅरियर छोड़ देने वाली एक आईटी प्रोफेशनल नीरजा कुद्रीमोती और पांच-सितारा शेफ से सोशल वर्कर बनकर गरीबों के नाम अपना जीवन समर्पित करने वाले नारायणन कृष्णन जैसे लोगों को एक सम्‍मान है।  बदलाव और निस्‍वार्थ भावना का उनका असाधारण सफर बेहतर भारत के लिए नए-नए विचारों और साहसी विकल्‍पों को बढ़ावा देने के सिम्‍प्‍ली फ्रेश के मिशन से मेल खाता है। 

इस कैम्पेन को थोड़ी और धार देते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और अनूप सोनी को इस संदेश को मजबूती से आगे ले जाने के लिए शामिल किया गया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स के माध्यम से वे दर्शकों को नई सोच अपनाने और अपने-अपने समुदायों में परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। 

इस कैम्पेन के बारे में , किरण गिराडकर, सीएमओ, बीएन ग्रुप, का कहना है, “रखो इरादे फ्रेश’  कैम्पेन में उस नई सोच और नए तरीकों की ताकत के बारे में बात की गई है जोकि सही मायने में विकास लेकर आते हैं। नीरजा और नारायणन की कहानियां हमें पुरानी धारणाओं को चुनौती देने और एक सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती हैं। सिम्पली फ्रेश इन नायकों और उज्जवल भविष्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करता है।”

“रखो इरादे फ्रेश” टीवी विज्ञापन सिम्‍पली फ्रेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनल और अन्य डिजिटल माध्यमों पर लाइव किया गया है। इस कैम्पेन में दर्शकों को आकर्षित करने और नए इरादों को बढ़ावा देने के लिए खास कंटेंट और इंटरैक्टिव चुनौतियों को दर्शाया गया है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »