NEW English Version

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत म.प्र. के 8.21 लाख परिवारों को पक्के आवासों की दी सौगात

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने गृह प्रदेश म.प्र. को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत गरीब परिवारों को आवंटन पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य के मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल, श्री  लखन पटेल, विधायक श्री मुकेश टंडन सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। विदिशा में कन्या पूजन के साथ यह वृहद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसके पहले रोड शो भी हुआ, जिसमें हजारों नागरिकों ने अपने लाड़ले भाई केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री का अत्यंत उत्साह के स्वागत – अभिनंदन किया। शिवराज सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने विदिशा नगर निगम बनाने, सिंचाई योजनाओं के लिए सर्वे करने सहित अन्य मांगों को लेकर तत्काल सहमति की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम गरीबों के लिए आवास के तहत आज 8.21 लाख परिवारों को पक्के आवासों की ये सौगात दी गई है।मध्य प्रदेश में 12,636 करोड़ रु . की लागत से गरीबों के लिए ये पक्के मकान बनेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि 8.21 लाख परिवारों को और भी अप्रैल – मई तक आवासों की सौगात मिलेंगी, जिसका शिवराज सिंह ने मंच पर स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र से एक साल में कुल लगभग 14 लाख मकानों की सौगात मिलेंगी, जो मध्य प्रदेश को पहले कभी नहीं मिली।

ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि मैंने चुनाव के समय कहा था कि जनता की सेवा में कोई कसर नहीं रहेगी। हमारे प्यार और स्नेह के रिश्ते हैं। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है हर गरीब को पक्का मकान, इसको पूरा करने में मैं कोई कसर नहीं छोड़ूँगा। हर एक का पक्का घर बनना चाहिए, मैंने कहा था और अब तो विभाग ही मेरे पास है। प्रधानमंत्री जी के तीसरे कार्यकाल में सितंबर में 3.68 लाख मकान हमने दिए थे, लेकिन इससे काम नहीं चल रहा। अपने दिख जाते हैं तो मुट्ठी खुल जाती है। 3.68 लाख मकान सितंबर में दिए थे, आज इसमें 8,21,190 मकान और जोड़े जा रहे हैं। ये इसी वित्तीय वर्ष में मध्यप्रदेश को और दिए जा रहे हैं, ताकि तेजी से मकान बन जायें। इन मकानों में विदिशा का भी नंबर है। अप्रैल के महीने में 8.21 लाख मकान और दिए जाएंगे। पूरा अगर जोड़ा जाए, तो इसमें 30,672 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। मैं मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी दे रहा हूँ। पीएम जनमन के 1,59,104 मकान और भी हैं। कुल यदि जोड़ें तो लगभग 14 लाख मकान एक साल में पूरे मध्यप्रदेश को दिए जा रहे हैं। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि मेरे गरीबों के मकान बन जायें और ये चैन से हर मौसम में जी सकें।

उन्होंने कहा कि पीएम जनमन की पहली सड़क मध्यप्रदेश में बनी है।5,628 करोड़ रुपये की राशि मनरेगा के अंतर्गत मध्यप्रदेश को मिली हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अभी 263 करोड़ रु. दिए हैं लेकिन 500 करोड़ रुपये और भी जारी किये जाएंगे। NRLM को 312.74 करोड़ रुपये की राशि दी गई है, जिससे बहनों को लखपति बनाना है। जो मकान रह गए हैं, नया सर्वे प्रारंभ किया जा रहा है। एक एक गरीब का नाम जोड़कर उनको मकान दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चौथा चरण शुरू हो रहा है। 500 और 250 आबादी वाले क्षेत्रों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। ग्रीन हाउस, पॉली हाउस, कृषि यंत्र देने जैसी योजनाओं के लिए भारत सरकार ने 384.18 करोड़ रुपये भेजे थे, इसमें 435 करोड़ रुपये और देने की मैं घोषणा करता हूँ। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में श्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को एक देश एक चुनाव के समर्थन में संकल्प दिलाया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »