मानक अनुसार ईंट नाला निर्माण में नही लगाना पड़ा भारी

बुधवार को लगभग 17 करोड़ 47 लाख की लागत से वार्ड 33, 49, 53, 74, 82 में रामघाट रोड  पर मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड कुरसी थाने तक सड़क , नाला, फुटपाथ निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की ईंटो का इस्तेमाल करना कार्यदायी एजेंसी मैसर्स कोनार्क को काफी भारी पड़ गया है। अपने निरीक्षण के उपरांत मिली कमियों की निर्माण विभाग व सीएनडीएस के साथ समीक्षा बैठक करते हुए नगर आयुक्त ने इस लापरवाही पर बड़ा कदम उठाते हुए कोनार्क एजेंसी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है और भविष्य के लिए सचेत भी किया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा निर्माण कार्यो में लापरवाही व निर्माण सामाग्री से समझौता किसी भी दशा में बरदाश्त नही किया जाएगा एजेंसी ने सुधार नही किया या दोबारा ऐसा किया तो और सख़्त कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »