NEW English Version

महापौर प्रशांत सिंघल ने अपना वादा निभाया

ऐतिहासिक निर्णय का गवाह बनेगा नया सदन

महापौर  एमएलसी, पार्षद अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी में हुआ भव्य शिलान्यास कार्यक्रम

महापौर पद की शपथ लेने के बाद अलीगढ़ में माननीय पार्षदों के बैठने और सुगमता से नगर निगम बोर्ड अधिवेशन कार्यकारिणी बैठक के आयोजन के लिए नए सदन के निर्माण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले महापौर प्रशांत सिंघल के सार्थक प्रयासों के फल स्वरुप अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अपने जवाहर भवन में पुराने सदन के बराबर स्थित भूखंड पर नए आधुनिक सुविधाओं से लैस 13 करोड़ 50 लाख की लागत से *अलीगढ़ सदन* का के निर्माण शुरू हो गया है।

शुक्रवार को महापौर प्रशांत सिंघल एमएलसी तारिक मंसूर नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व समस्त पार्षदों की मौजूदगी में भव्य आयोजन के साथ नए सदन के निर्माण का भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम जवाहर भवन में हुआ।  इस अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा *दृढ़ संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति से किसी कार्य को यदि किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है नया सदन इसी का एक परिणाम है इस बोर्ड के कार्यकाल की एक स्वर्णिम उपलब्धि नया सदन है नए सदन में लिए जाने वाले हर निर्णय ऐतिहासिक होंगे।

एमएलसी तारिक मंसूर ने नए सदन के निर्माण पर महापौर और सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा नया सदन अलीगढ़ का लैंडमार्क होगा। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा नये सदन का निर्माण माननीय महापौर जी की  दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है नया सदन बन जाने से माननीय पार्षदों के बैठने की व्यवस्था सुगम बनेगी साथ ही साथ महापौर कार्यालय, सचिव सचिवालय की कार्यप्रणाली भी प्रभावी बनेगी।

उन्होंने नए सदन के बारे में बताया कि जवाहर भवन मे सदन भवन कार्यकारिणी मीटिंग हॉल माननीय महापौर कार्यालय पार्षदगणो हेतु कक्ष क़ा निर्माण मे प्रागण के प्लाट क़ा क्षेत्रफल 4111.82 वर्ग मी. जिसमे बिल्ट अप एरिया: ग्राउंड फ्लोर 1216.03 वर्ग मी. फर्स्ट फ्लोर 1052.22 वर्ग मी.सेकेण्ड फ्लोर 551.67 वर्ग मी. कुल बिल्ट अप एरिया 2268.25 वर्ग मी. है

 

उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर मा. महापौर कार्यालय मय अटैच टॉयलेट एंट्री रूम, कार्यकारिणी मीटिंग हॉल जिसकी क्षमता 30 व्यक्ति, 2 पार्षद कक्ष जिसकी क्षमता 44,22 पार्षद प्रत्येक कक्ष, पेंट्री, वेटिंग एरिया, पुरुष एवं महिला टॉयलेट उन्होंने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर सदन भवन (डबल हाइटिड ) जिसकी क्षमता 200 व्यक्ति, ओपन लौंज, लौंज फॉर महापौर एवं नगर आयुक्त मय अटैच टॉयलेट,पेंट्री, टॉयलेट पुरुष एवं महिला। उन्होंने बताया कि सेकेण्ड फ्लोर पर 2 पार्षद कक्ष जिसकी क्षमता 46 (29+17) व्यक्ति,टॉयलेट पुरुष एवं महिला साथ ही साथ परिसर मे 2 लिफ्ट क़ा भी प्राविधान किया गया है।

नगर निगम सदन भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय पार्षदगण पुष्पेंद्र कुमार जादौन दिनेश जादौन योगेश सिंघल अनिल कुमार सेंगर राकेश ठाकुर संजय पंडित असलम नूर स्नेह सिंह बघेल मोहम्मद हाफ़िज अब्बासी नीलाफेर दीपू शर्मा उस्मान जीनस मोहम्मद नदीम खां हरीश कुमार मुशरर्फ हुसैन नूर अब्बासी नसरीन खालिदा तबस्सुम आसिया आसिफ शाहिद अली योगेंद्र पाल सिंह उम्मेद आलम नईम अहमद भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार शाहिन सुभाष शर्मा राज बहादुर आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल मोहम्मद गुलजार हारून अब्दुल मूतलिब बॉबी कुमार सुनील कुमार राजकुमार योगेश पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी दिनेश भारद्वाज हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप विनीत कुमार स्वर्णलता वार्ष्णेय निरंजन सिंह मोहम्मद शाकिर इमरान खां मनोज कुमार विमलेश सिंह रीनू सैनी लाल सिंह अंशु अग्रवाल पार्वती देवी वीनेश नसी अहमद दिनेश कुमार केला देवी आजाद सिंह महावीर सिंह अगन लाल विनोद कुमार करन सूरज हरिओम व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी में मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता विजेंद्र पाल सहायक अभियंता राजवीर सिंह, सिब्ते हैदर, दानिश नकवी, संजय सक्सेना विजय गुप्ता देश दीपक अहसान रब प्रदीप भंडारी, संजय कुमार तरुण शर्मा सतीश आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »