NEW English Version

बच्चों के बीच सरस्वती पूजा व जन्मोत्सव मनाया गया

सरस्वती पूजा व हेमन्त कुमार के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा मुजफ्फरपुर बिहार में जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटी गई। एम एस केशरी पब्लिकेशन निशुल्क साहित्यिक पब्लिकेशन है जिसके द्वारा हर त्योहार बच्चों के बीच मनाया जाता है और इस बार माँ सरस्वती के दर्शन व पूजा करने के साथ – साथ, हेमन्त कुमार के जन्मोत्सव भी मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी का कहना है कि खुशियाँ बाँटने से ही बढ़ती है इसलिए वो हर त्योहार पर कुछ ना कुछ जरूर करती हैं बच्चों के लिए। चार फरवरी को मालीघाट में बच्चों के बीच हेमन्त का जन्मोत्सव मनाया गया।

सबसे पहले सारे बच्चों द्वारा हेमन्त जी को जन्मदिन की बधाईयाँ मिली, उसके बाद केक काटकर बच्चों में वितरण किया गया इसके साथ बच्चों के लिए भुजिया, बिस्कुट व चॉकलेट का भी वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर मुस्कान केशरी, मनिषा केशरी, मोहित केशरी, सुनिल कुमार, हेमन्त कुमार, प्रभात कुमार ठाकुर, राहुल कुमार उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »