NEW English Version

रेलवे ला रही नया सुपर एप

अब रेलवे संबंधी सारे काम एक ही ऐप से हो जाएंगे

रेल यात्रियों को अभी रेलवे की अलग-अलग सुविधाओं का लाभ उठाने कई ऐप डाउनलोड करने पड़ते हैं। लेकिन, जल्द ही उनका रेल यात्रा से जुड़ा हर काम एक ही ऐप के जरिए हो जाएगा। इसे मुमकिन बनाएगा रेलवे का सुपर ऐप।दरअसल, रेलवे अलग-अलग यात्री सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने वाला है और इसके लिए व्यापक मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। यह ‘सुपर ऐप’ साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। 

ऐप में क्या होगा खास

वर्तमान में रेल यात्री टिकट बुक करने, प्लेटफॉर्म पास खरीदने, समय-सारिणी चेक करने और अन्य काम के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कई थर्ड पार्टी भी पीएनआर स्टेटस चेक करने से लेकर टिकट बुक करने की सहूलियत देते हैं। लेकिन, रेलवे के सुपर ऐप की मदद से ये सभी काम एक ही प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जा सकेंगे।

कौन बना रहा है रेलवे का सुपर ऐप ..? 

रेलवे के सुपर ऐप को क्रिस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) डेवलप कर रहा है। यह रेलवे की सूचना प्रणालियों को डिजाइन, विकसित, कार्यान्वित और रखरखाव करने का काम करता है। आईआरसीटीसी यात्रियों के साथ सीआरआईएस के इंटरफेस के रूप में जारी रहेगा। आईआरसीटीसी और नियोजित ऐप के बीच इंटीग्रेशन का काम चल रहा है।

क्या आईआरसीटीसी ऐप की जगह लेगा नया ऐप ?

आईआरसीटीसी ‘सुपर ऐप’ को कमाई का एक और जरिया मानता है। वित्त वर्ष 2023-24 में आईआरसीटीसी ने 1,111.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस दौरान उसका रेवेन्यू 4,270.18 करोड़ रुपये रहा। 45.3 करोड़ से अधिक बुकिंग के साथ टिकट बिक्री ने कुल राजस्व में 30.33 फीसदी का योगदान दिया।इस सुपर ऐप पर टिकट बुकिंग के अतिरिक्त अनेक सुविधाएं यात्रियों को मिल सकती है। 

कितने ऐप का इस्तेमाल करते हैं रेल यात्री 

अभी रेल यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट (टिकट बुकिंग के लिए), आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग फूड ऑन ट्रैक (भोजन वितरण के लिए), रेल मदद (फीडबैक के लिए), अनारक्षित टिकट प्रणाली (अनारक्षित टिकटों के लिए) और राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (ट्रेन ट्रैकिंग के लिए) शामिल हैं।

सुपर ऐप से बढ़ेगी रेलवे की कमाई

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट के पास आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए विशेष अधिकार हैं। इसलिए सौ मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ यह रेलवे का सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला एप्लिकेशन है। थर्ड पार्टी के बुकिंग प्लेटफॉर्म भी रिजर्वेशन के लिए आईआरसीटीसी पर निर्भर हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »