उन्नति की राह पर अलीगढ नगर निगम रिकॉर्ड राजस्व वसूली पर शासन ने सोशल मीडिया से अलीगढ नगर निगम की सराहना

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सभी जोनल अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की जागरूकता और राजस्व अधिकारियों के समर्पण से यह उपलब्धि संभव हुई है। आने वाले वर्षों में इस आंकड़े को और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

नगर निगम का उद्देश्य है कि अगले वित्तीय वर्ष में गृहकर वसूली में और वृद्धि हो। इसके लिए विभिन्न जागरूकता अभियानों और करदाताओं के साथ संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि समय पर कर भुगतान सुनिश्चित हो सके

नगर आयुक्त ने बताया हमारी टीम ने अथक प्रयास किए, जिससे हम इस वित्तीय वर्ष की राजस्व वृद्धि के साथ अलीगढ़ नगर निगम ने नया कीर्तिमान रचा है

उन्होंने कहा आने वाले वित्तीय वर्ष में हम और मेहनत कर नगर निगम का राजस्व बढ़ाएंगे।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने शहर के विकास में योगदान करने वाले सम्मानित कर दाताओ का भी आभार जताया उन्होंने कहा की रिकॉर्ड वसूली से शहर के विकास व जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने में गति मिलेगी

*नगर आयुक्त ने कहा इस वित्तीय वर्ष रिकॉर्ड वसूली नगर निगम ने की जिसका श्रेय निश्चित रूप से राजस्व टीम, माननीय पार्षदों के सहयोग व अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र के सम्मानित करदाताओं को जाता है जिन्होंने शहर के विकास के लिए दिल खोलकर नगर निगम संपत्ति कर जमा किया उन्होंने कहा जो लोग संपत्ति कर जमा करने से छूट गए हैं उनसे अपील की जाती है इस वित्तीय वर्ष में अपने संपत्ति कर को जमा कर शहर के विकास में भागीदार बने*

Translate »