NEW English Version

स्कोडा ऑटो की भारत में रजत जयंती, मार्च में दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी मासिक बिक्री

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में सफलतापूर्वक 25 साल पूरे कर लिए हैं, और यह देश में उनके नए दौर की शुरुआत को दिखाता है। कंपनी ने भारत में अपने 25 साल के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उपलब्धि हासिल की है। मार्च 2025 में स्कोडा ऑटो इंडिया ने 7,422 गाड़ियाँ बेचीं, जो भारत में इस ब्रांड की अब तक की किसी एक महीने में बिक्री की सबसे बड़ी संख्‍या है। यह सफलता उनकी नई कायलाक एसयूवी के लॉन्च और रणवीर सिंह को कंपनी का पहला ब्रांड सुपरस्‍टार बनाने के तुरंत बाद मिली है, जिससे लोगों के बीच जागरूकता और पसंद बढ़ी है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर पेट्र जैनेबा ने बिक्री के इस रिकॉर्ड के बारे में कहा, ‘‘जब हमने नई कायलाक लॉन्च की थी, तो हमने कहा था कि भारत में हमारी कंपनी का ‘नया दौर’ शुरू हो रहा है। मार्च 2025 में हमने 7,422 गाड़ियाँ बेचीं। यह संख्या दिखाती है कि हमारी योजना सही दिशा में जा रही है। यह हमारी लगातार मेहनत और उस योजना का नतीजा है, जिसके तहत हम भारतीय सड़कों पर अच्छी यूरोपीय तकनीक वाली गाड़ियाँ लाना चाहते हैं। ग्राहकों ने बताया है कि कायलाक बहुत अच्छी गाड़ी है। यह छोटी सब-4-मीटर एसयूवी होते हुए भी बड़ी गाड़ियों जैसा आराम, जगह और सुरक्षा देती है। ज़्यादा लोगों को यह गाड़ी मिल सके और इसकी सफलता का जश्‍न मनाने के लिए, हमने इसकी शुरूआती कीमत को अप्रैल के अंत तक नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।”

कायलाक: बिक्री में प्रमुख योगदान

भारत में स्कोडा ऑटो के लिए इस महीने में सबसे अधिक बिक्री का एक प्रमुख कारण है उनकी नई कार, कायलाक, जिसकी घोषणा फरवरी 2024 में हुई थी। इस कार का नाम भारत ने रखा था और नवंबर 2024 में इसे पेश किया गया था, जिसकी डिलीवरी जनवरी 2025 में शुरू हुई। यह स्कोडा ऑटो इंडिया की पहली सब-4 मीटर एसयूवी है और स्कोडा के फाइव-स्टार सुरक्षित कारों के परिवार में प्रवेश बिंदु है। MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी स्कोडा की तीनों कारों: कुशाक, स्‍लाविया और कायलाक ने वयस्क और बाल सुरक्षा दोनों के लिए पूरे फाइव स्‍टार अर्जित किए हैं। कुशाक और स्‍लाविया का परीक्षण ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किया गया था, जबकि कायलाक का परीक्षण हाल ही में भारत एनसीएपी के तहत किया गया था।

बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए, कायलाक का उत्पादन तेजी से बढ़ाया जा रहा है। कंपनी मई के अंत तक बुकिंग (15,000 से अधिक) कराने वाले सभी ग्राहकों को गाड़ी की डिलीवरी करना चाहती है। 

ग्राहकों के और करीब 

ब्रांड ने 2021 में 120 से लेकर आज तक 280 से अधिक टचपॉइंट्स (ग्राहकों से संपर्क के स्थान) तक अपने नेटवर्क का विस्तार किया है, और इस साल इसकी संख्‍या बढ़ाकर 350 तक करना है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने पूरी तरह से डिजिटल शोरूम, केवल ऑनलाइन बिक्री, एड-ऑन एनीटाइम वारंटी, स्कोडा सर्विस कैम जैसी सेवा पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धी रखरखाव लागत और स्कोडा सुपरकेयर के साथ सेवा मूल्य वृद्धि से सुरक्षा जैसे नवाचार भी पेश किए। इसके अलावा, स्कोडा ऑटो इंडिया ने हाल ही में अपने ग्राहकों और प्रशंसकों के लिए सर्विस और मेंटेनेंस के खर्च को काफी कम करते हुए, सभी नए स्कोडा ग्राहकों के लिए एक साल का कॉम्‍प्‍लीमेंटरी सुपरकेयर मेंटेनेंस पैकेज भी पेश किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »