NEW English Version

मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद

भोपाल: मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन तथा राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में प्रदेश भर के सभी जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उनके योगदान को स्मरण करते हुए आमजन के बीच फल वितरित किए गए।

बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने दलितों, शोषितों, वंचितों, गरीबों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का अमर मंत्र दिया, जो आज भी सामाजिक न्याय की राह दिखाता है। उसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए अपना दल (एस), मध्य प्रदेश में पिछड़े वर्ग के अधिकारों और उत्थान हेतु पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा, “डॉ आंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा दी, और उनके द्वारा महिला एवं पुरुषों को बराबरी का दर्जा तथा एकमताधिकार देने का अधिकार दिलाना, आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। हालांकि पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण के संवैधानिक प्रावधान से वंचित रखना, मध्य प्रदेश में चिंता और चिंतन का विषय है।”

डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “आंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि समाज में न्याय और समानता की दिशा में काम करते हुए हमें कभी भी थमना नहीं है। डॉ आंबेडकर ने हमें सिखाया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार मिलना चाहिए, और अपना दल (एस) समानता की इस लड़ाई को सतत जारी रखेगा।”

बता दें कि मध्य प्रदेश में पार्टी तेजी से संगठन विस्तार की दिशा में कार्य कर रही है, और प्रदेश भर में समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ते हुए, पार्टी की गतिविधियों को गति प्रदान कर रही है।

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »