NEW English Version

बजा सायरन, हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रील

संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर, वाराणसी में विद्यार्थियों को आपात स्थिति से निपटने एवं सुरक्षित रहने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। दिनांक 10 मई 2025 को राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एन0डी0आर0एफ0) की ओर से श्री संदीप कुमार जी (मास्टर ट्रेनर, सिविल डिफेंस) ने अपने सहयोगियों श्री सुधीर सिंह एवं श्री मृगेंद्र राय जी के साथ परिसर में लगभग 4500 विद्यार्थियों के साथ प्रशिक्षण सत्र का सफलतापूर्वक संचालन किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने न सिर्फ विस्फोट या बड़े खतरे के समय स्वयं को सुरक्षित करने के तरीके बताए अपितु विषम एवं आपात स्थिति में ध्यान रखने वाली छोटी-छोटी बातों को भी विद्यार्थियों से साझा किया। 

घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने, उसे अस्पताल ले जाने एवं स्वयं को संतुलित रखने के आवश्यक सूत्र भी साझा किए। सायरन की ध्वनि पर तुरंत क्या करना चाहिए एवं ब्लैकआउट की स्थिति में हमारा क्या कार्य-व्यवहार होना चाहिए इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 नीलम सिंह जी ने (एन0डी0आर0एफ0) की इस पहल की सराहना करते हुए श्री संदीप कुमार जी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव अपने आस-पास एवं परिजनों से साझा करने की सलाह देते हुए विद्यार्थियों को एक सजग एवं देशभक्त नागरिक के रूप में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »