NEW English Version

नगर निगम का मूल बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 की बोर्ड बैठक अपडेट

बुधवार को नगर निगम मूल बजट (वित्तीय वर्ष-2025-26) बोर्ड बैठक महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों ने नए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहली बोर्ड बैठक में स्वागत किया। बोर्ड बैठक में सभी पार्षदों ने गहन मंथन और विस्तार से चर्चा करने के उपरांत सर्वसम्मति से अलीगढ़ नगरीय विकास का मूल बजट ₹145016.33 लाख की आय के सापेक्ष ₹128461.43 लाख के व्यय का सर्वसम्मति से पारित कर अपनी सहमति की मोहर लगायी।

बोर्ड बैठक में प्रभारी लेखाधिकारी भरत कुमार दुबे ने नगर निगम के 2025-26 के मूल बजट पर विस्तार से प्रस्तुत किया। लेखा अधिकारी ने पास हुए मूल बजट के संबंध में बताया कि 01 अप्रैल 2025 को प्रारंभिक अवशेष  ₹41597.74 लाख का बजट 2025-26 की अनुमानित प्रस्तावित आय ₹103418.59 लाख *कुल योग ₹145016.33 लाख पास हुआ है* उन्होंने यह भी बताया  कि बजट 2025-26 का अनुमानित प्रस्तावित व्यय ₹128461.43 लाख सहित दिनांक 31 मार्च 2026 को अनुमानित अंतिम अवशेष ₹16554.90 लाख को सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण माहौल में पास किया गया है।

बोर्ड बैठक में पार्षदों के सवालों के जवाब देते हुए कहा मुझे आये 3 सप्ताह हुए है माननीय पार्षदों को आश्वस्त किया अगले 1 माह में विकास कार्यों के लिए सभी निर्माण कार्यो के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। जलकल विभाग की कार्यशैली को प्रभावी बनाने के लिए जल्द महाप्रबंधक जल की तैनाती के लिए प्रमुख सचिव महोदय से अनुरोध किया जाएगा, जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था को माननीय पार्षदों की आकांक्षाओ के अनुरूप सुधार किया गया है पार्षदों के लिए पृथक से बैठने के कमरे में एसी लगवा दिया साथ ही पार्षदों के जन्म मृत्यु प्रमाण आवेदन को अलग से रहने के लिए एक पृथक से ऑपरेटर की व्यवस्था भी कर दी है पार्षदों को अब जन्म मृत्यु आवेदन के लिए इधर उधर परेशान होने की जरूरत नही पड़ेगी। नगर आयुक्त ने पार्षदों को बताया सीएलसी को टर्मिनेट किया जा रहा है साथ नगर जन्म मृत्यु विंडो के आस पास लोकवाणी केंद्रों के बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नगर आयुक्त ने पार्षदों की मांग पर अर्बन व सुकमा कंपनी के एग्रीमेंट की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करायी जाएगी।

कार्यकारणी बैठक मे पार्षदों ने जिन जलमूल्य मद में कम वसूली होने, विभिन्न मदो में कम वसूली होने, सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने, सुकमा कंपनी के कर्मचारियों के वार्ड में न आने, सुकमा कंपनी का एग्रीमेंट उपबल्ध कराने, क्लोरीन का विवरण उपलब्ध कराने, क्लोरीन का दुरुपयोग होने, जन्म मृत्यु व्यवस्था को सुगम बनाने व पार्षदों के लिए आवेदन जमा करने के लिए पृथक व्यवस्था करने, वार्ड 60 में जलभराव होने, गाटा संख्या 169, 315, 318, 322 व 317 पर अवैध निर्माण हटाने, वार्ड 86 में पेयजलापूर्ति ठीक नही होने, गांधी आई हॉस्पिटल से हाउस टैक्स की वसूली क्यों नही हो रही, पथ प्रकाश विभाग में हेलोनिक्स द्वारा लगायी गयी 9000 लाइट क्रय करने में वित्तीय अनियमितता बरतने, ख्वाजा चौक में कचरा पॉइंट को विलोपित करना जैसे बिन्दुओ को पार्षदों ने सदन के समक्ष रखा। 

बैठक में मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय वीर सिंह प्रभारी लेखाधिकारी भारत कुमार दुबे एवं उपसभापति दिनेश जादौन, पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर संजय पंडित शेरसिंह सैनी योगेश सिंघल स्नेह सिंह बघेल राकेश ठाकुर दिनेश भारद्वाज मोहम्मद हाफ़िज नूर अब्बासी मुशरर्फ हुसैन मोहम्मद असलम शबाना असलम नूर अंशु अग्रवाल सुभाष चंद्र शर्मा  महावीर सिंह नसी अहमद आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी रेनू सैनी पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह निरंजन सिंह मनोज कुमार योगेंद्र पाल सिंह शाहीन राजबहादुर मुनमुन खां मोहम्मद आदील रिहाना नीलाफेर सबा खां अमरीन निशा उस्मान  खालिदा तबस्सुम हारून अब्दुल मुत्तलिब ओमवती सुमन देवी विमलेश सिंह पूनम रीनू सैनी रश्मि माहौर लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी राजकुमार दिनेश कुमार केला देवी विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार नीलम स्वर्ण लता हितेश कुमारी हिना सैफी आसिफ भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल अफसाना  दीपू शर्मा गंगा जोशी मोहम्मद जीनस नदीम हरीश कुमार नसरीन आशीया मोहम्मद शाकिर नईम अहमद अब्दुल मुतलिब मौजूद थे।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार, उप नगर आयुक्त अमित कुमार, मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर सिंह अधिशासी अभियंता बिजेन्द्र पाल सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह वैटनरी चिकित्सक डॉ राजेश वर्मा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल कर अधीक्षक बेचेन सिंह स्टेनो देशदीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब तरुण मोहन पाठक राजीव कुमार डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ के इतिहास में इस बोर्ड का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा और इस बोर्ड के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को शहरवासी हमेशा याद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »