NEW English Version

शिक्षा में योदगान: अदाणी फाउंडेशन ने 6 गाँवों के छात्रों को प्रदान की 4 लाख रुपए से अधिक की छात्रवृत्तिया

6 गाँवों के छात्रों को प्रदान की गई 4,42,899 रुपए की छात्रवृत्ति

सबसे अधिक छात्रवृत्ति सुराबर्डी के 8 छात्रों को 1,60,000 रुपए

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के रूप में, शिक्षा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सुराबर्डी ग्राम पंचायत के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में ‘एकलव्य छात्रवृत्ति सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इस प्रेरक आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता को नई दिशा मिली। आयोजन में कुल 6 गाँवों- आलेसुर, साहुली, गोंडखैरी, कलंबी, सुराबर्डी और वडधामना से 22 मेधावी छात्रों (13 बालिकाओं एवं 9 बालकों) को कुल 4,42,899 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में पालक तथा छात्रों समेत लगभग 50 लोग उपस्थित रहे।

इनमें साहुली और आलेसुर के 2 छात्रों को 40,000 रुपए, गोंडखैरी के 3 छात्रों को 71,851 रुपए, कलंबी के 4 छात्रों को 78,498 रुपए, सुराबर्डी के 8 छात्रों को 1,60,000 रुपए तथा वडधामना के 5 छात्रों को 92,550 रुपए की राशि प्रदान की गई। ये छात्रवृत्तियाँ खास तौर पर ऐसी शिक्षा के लिए दी गई हैं, जो छात्रों को नौकरी पाने में मदद करे, ताकि गाँव के बच्चे खुद पर भरोसा कर सकें और खुद के साथ ही गाँव के विकास में योगदान दे सकें।

समारोह में श्री संपत खलाटे (एसडीएम, सावनेर), श्रीमती कविता अंबटकर (सरपंच, सुराबर्डी), श्री विनोद भोयर (सरपंच, कलंबी), श्रीमती मालाबाई निकोसे (सरपंच, आलेसुर और साहुली), श्री मारोती खलतकर (ग्राम पंचायत सदस्य, आलेसुर और साहुली), श्री मनीष रावत (सचिव, सुराबर्डी), श्री अमोल अंबटकर, श्री प्रवीणकुमार शिंदे, श्री पद्माकर (प्रेरणा एनजीओ), श्री हिमांशु तथा श्री अभिषेक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समारोह में श्री संपत कुमार (जीएम, अदाणी पॉवर) ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और मेहनत तथा लगन से पढ़ाई करके अपना और अपने गाँव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, कुछ छात्रों ने कहा कि इस छात्रवृत्ति से वे आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »