NEW English Version

ख़ैर रोड जलभराव पर ठेकेदार व इंजीनियरो पर गिरी नगर आयुक्त की गाज

मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम.ग्रिड्स) योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा  पैकेज 2 अंतर्गत लगभग 29 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में ख़ैर रोड स्थित हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहे तक 2.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण का कार्य कार्यदाही फर्म पी0पी0एस0 के प्रोजेक्ट मैनेज़र द्वारा कराया जा रहा है। फर्म की लापरवाही के कारण ख़ैर रोड पर पिछले कई दिनों से हो रहे जलभराव पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कड़ा एक्शन लेते हुए संबंधित फर्म पर 20 लाख का आर्थिक दंड लगाते हुए सहायक अभियंता दानिश नक़वी व अवर अभियंता गिरीश कुमार को भी नोटिस देते हुए अग्रिम आदेशो तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दी है।

गुरुवार को खैर रोड पर निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों से ख़ैर रोड पर जल भराव की वजह पूछी संबंधित एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए मौके पर ही मुख्य अभियंता सुरेश चंद को तत्काल संबंधित एजेंसी के विरुद्ध 20 लाख का आर्थिक दंड लगाने सहायक अभियंता और अवर अभियंता के वेतन को रोकने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया खैर रोड पर जल भराव की समस्या काफी दिनों से है संबंधित एजेंसी द्वारा जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण नगर निगम की शहर वासियों की नज़र में छवि धूमिल हो रही थी जिस पर सख्त एक्शन लेते हुए आर्थिक दंड लगाया गया है सहायक अभियंता व अवर अभियंता के वेतन को भी अग्रिम आदर्श तक रोक दिया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »