नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर संजय सक्सेना और महामंत्री पद पर मानवेंद्र सिंह बघेल हुए विजय

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के दो वर्षीय चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर निर्वाचन संपन्न हुआ. कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष और महामंत्री पद पर कुल 337 वोटों में से 327 वोट पड़े। अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार संजय सक्सेना को 159 वोट रोबिन केला को 143 वोट व श्याम सिंह को 22 वोट मिले वही महामंत्री पद के प्रबल दावेदार मानवेंद्र सिंह बघेल को 141 वोट विजय गुप्ता को 136 वोट व नसरुद्दीन को 45 वोट मिले। मतगणना में अध्यक्ष पद पर 2 वोट व महामंत्री पद पर 4 वोट निरस्त रहे।

मतदान हेतु नगर निगम सेवा भवन में दो बूथ बनाए गए थे जिसमें सुबह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने शाम 5:00 बजे तक वोट डालें। 5:00 बजे के उपरांत अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

निर्वाचन और मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्वाचन टीम को बधाई देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को कर्मचारी हित में एकजुट होकर काम करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »