काव्य की सुरभित शाम: कवयित्रियों ने बिखेरे भावों के रंग

अंतर्राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच राँची के पूर्वी इकाई के जून माह की मासिक गोष्ठी  मंच के संस्थापक नरेश नाज और नियति गुप्ता के निर्देशानुसार ऑनलाइन आयोजित की गयी। गोष्ठी की शुरुआत सोनल थेपड़ा के सरस्वती वंदना और आकांक्षा के मन्त्र उच्चारण से हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण ने अपने स्वागत सम्बोधन  मे मंच  के क्रिया कलापो की चर्चा की डॉ सुरिंदर कौर ने आशीर्वचनो से मंच को प्रेरित किया रचना पाठ करने वाली सदस्याओं मे सारिका भूषण, सुरिंदर कौर, रेणु झा, प्रीता झा, आकांक्षा चौधरी, उर्मिला सिन्हा, रेखा जैन, बिंदु प्रसाद, रश्मि सिन्हा, डॉ साक्षी, अर्चना श्रीवास्तव, गीता रानी, सुनीता श्रीवास्तव, अंशिता सिन्हा, मंजुला शरण, सीमा सिन्हा, भावना अम्बष्ठ, पुष्पा सहाय, ऋतुराज वर्षा, रंजना झा, सुनीता अग्रवाल के नाम प्रमुख हैं मंच का संचालन प्रीता झा ने किया | गोष्ठी के अन्त मे मंच के पूर्वी इकाई की जिलाध्यक्ष रेणु झा ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »