NEW English Version

वैंडिंग ज़ोन में दुकान पाने का अंतिम अवसर

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में बेतरतीब स्ट्रीट वैंडर्स को व्यवस्थित कर रोज़गार का स्थाई साधन दिलाने के लिये प्रयासरत महापौर प्रशांत सिंघल व  नगर आयुक्त प्रेम प्रकश मीणा के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप अलीगढ़ नगर निगम के वैंडिंग जोन में खाली पड़ी 461 रिक्त दुकान(स्थान) के लिए लाटरी सिस्टम से आवंटन प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया नगर निगम के 30 में से 28 वेंडिंग जोन की शेष रिक्त 461 दुकानों(स्थानों)को स्ट्रीट वेंडर्स को आवंटित करने के लिए लॉटरी सिस्टम की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है जिसके लिए 16 जुलाई तक आवेदन प्रपत्र भरकर नगर निगम सेवा भवन के सिंगल विंडो पर जमा करने होंगे उन्होंने बताया रिक्त दुकानों के लिए आवेदन फार्म भी सिंगल विंडो से प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमान्तर्गत वैण्डिंग जोन में विभिन्न स्थलों पर वैण्डर्स द्वारा अपना व्यवसाय किया जा रहा है ऐसे वैण्डरों का नगर निगम अलीगढ़ द्वारा सर्वेक्षण कराया जा चुका है और उन वैण्डरों को वैण्डिंग जोन में रिक्त स्थलों पर शिफ्ट किया जाना है। 

उन्होंने कहा जो भी वैण्डर कार्य कर रहे हैं और नगर निगम अलीगढ़ द्वारा कराये गये सर्वेक्षण सूची में उनके नाम ऐसे वैण्डरों को वैण्डिंग जोन में रिक्त स्थल पर लॉटरी के माध्यम से पथ विक्रय प्रमाण पत्र कार्य संख्या आवंटित किया जाएगा ऐसे पथ विक्रेता दिनांक 16/07/2025 तक नगर निगम अलीगढ़ स्थित एकल विन्डो से आवेदन फार्म प्राप्त कर आवेदन फार्म को पूर्ण रुप से भरकर एकल विन्डो पर ही जमा करें तत्पश्चात् पात्र वैण्डर्स का लॉटरी के माध्यम से पथ विक्रय प्रमाण पत्र कार्य संख्या का आवंटन किया जाएगा।

नगर आयुक्त का बयान

यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम वेल्डिंग जोन में रिक्त स्थान में वेंडर्स को व्यवस्थित करने की दिशा में  नगर निगम अलीगढ़ लगातार प्रयासरत है। 461 वेंडर्स के वेंडिंग ज़ोन मे व्यवस्थित हो जाने से सड़क किनारे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी बनेगी और यातायात सुगम होगा

महापौर का बयान

शहर में व्यवस्थित यातायात व स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित करने की दिशा में नगर निगम का सराहनीय कदम है।

वेंडिग ज़ोन व रिक्त स्थानों का विवरण

ज़ोन 1 के अंतर्गत खाली पड़ी 129 दुकानों के लिए लॉटरी दिनांक 21 जुलाई 2025 को जिसमें प्रमुख रूप से

  • एस०बी०आई० मुख्य शाखा के सामने फ़ूड केटेगरी में रू:150 प्रतिदिन की दर से 03 रिक्त स्थल की
  • केला नगर चौराहे पर पी०डब्लू०डी० की बाउण्ड्री वाल सहारे मैरिस रोड की ओर फल सब्जी केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 16 रिक्त स्थल की
  • सर्किट हाउस के निकट नगर निगम ट्यूबवैल के पास रोड साइड पटरी पर मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 12 रिक्त स्थल की
  • नौरंगीलाल इण्टर कालेज के सामने रोड साइड पटरी पर प्रथम फ़ूड केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 13 रिक्त स्थल की
  • नौरंगीलाल इण्टर कालेज के सामने रोड साइड पटरी पर द्वितीय मिक्स फल फ़ास्ट फ़ूड केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 25 रिक्त स्थल की
  • तस्वीर महल जबाहर पार्क की बाउण्ड्री वाल के सहारे

फ़ूड केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 15 रिक्त स्थल की

  • जमालपुर रोड पर रेडिया कालोनी की बाउण्ड्रीवाल के सहारे मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 03 रिक्त स्थल की
  • ब्लाइण्ड ट्रैनिग सेन्टर जमालपुर के पास मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 01 रिक्त स्थल की
  • जमालपुर पुल के नीचे अम्बेडकर पार्क के सामने मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 31 रिक्त स्थल की
  • जमालपुर के नाले से मदर टेरेसा, अनाथ आश्रम की बाउण्ड्री वाल के सहारे मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 06 रिक्त स्थल की
  • मदर टेरेसा अनाथ आश्रम के पास (अनूपशहर रोड पर) मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 04 रिक्त स्थल की।

ज़ोन 2 के अंतर्गत खाली पड़ी 164 दुकानों के लिए लॉटरी दिनांक 22 जुलाई 2025 को जिसमें प्रमुख रूप से

  • स्वर्ण जयन्ती नगर में रमेश बिहार रोड पर साइड पटरी पर पार्क की बाउण्ड्रीवाल के सहारे वैण्डिग जोन-प्रथम सब्जी और फल केटेगरी में रू:100 प्रतिदिन की दर से 25 रिक्त स्थल की
  • रमेश बिहार रोड पर शिवालिक गंगा अपार्टमेन्ट के सामने वैण्डिग जोन द्वितीय मिश्रित केटेगरी में रू:100 प्रतिदिन की दर से 25 रिक्त स्थल की
  • रामघाट रोड पर दुग्ध सरकारी समिति की बाउण्ड्री वाल सहारे फ़ूड केटेगरी में रू:150 प्रतिदिन की दर से 09 रिक्त स्थल की
  • रामघाट रोड पर स्टेडियम के बाहर बाउण्ड्रीवाल के सहारे फ़ूड केटेगरी में रू:150 प्रतिदिन की दर से 12 रिक्त स्थल की
  • जी०टी० रोड पर छर्रा अड्डा पुल डी०ए०बी० कालेज के निकट रोड साइड पटरी पर सब्जी फल केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 09 रिक्त स्थल की
  • जी०टी० रोड पर बीज गोदाम के सामने रोड साइड पटरी पर सिंधोली मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 42 रिक्त स्थल की
  • आगरा रोड पर चिंरजीलाल कन्या इण्टर कालेज के बाहर रोड साइड पटरी पर मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 22 रिक्त स्थल की
  • आगरा रोड पर ई०एस०आई० हास्पीटल के पास फ़ूड केटेगरी में रू:75 प्रतिदिन की दर से 20 रिक्त स्थल की

ज़ोन 3 के अंतर्गत खाली पड़ी 30 दुकानों के लिए लॉटरी दिनांक 23 जुलाई 2025 को जिसमें प्रमुख रूप से

  • कवेला चौराहा मथुरा बाईपास रोड मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 30 रिक्त स्थल की

ज़ोन 4 के अंतर्गत खाली पड़ी 138 दुकानों के लिए लॉटरी दिनांक 24 जुलाई 2025 को जिसमें प्रमुख रूप से 

  • बरौला पुल के निकट प्रधानमंत्री आवास योजना के सामने बरौला मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 43 रिक्त स्थल की
  • आई०टी०आई० रोड पर इण्डस्ट्रियल एरिया की बाउण्ड्री वाल के सहारे मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 12 रिक्त स्थल की
  • खैर रोड पर बिजलीघर की बाउण्ड्रीवॉल के सहारे मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 22 रिक्त स्थल की
  • बन्नादेवी चर्च की बाउण्ड्रीवाल के सहारे वैण्डिग जोन प्रथम फल सब्जी फ़ूड केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 1 रिक्त स्थल की
  • बन्नादेवी चर्च की बाउण्ड्रीवाल के सहारे वैण्डिग जोन द्वितीय फल सब्जी केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 12 रिक्त स्थल की
  • बन्नादेवी चर्च की बाउण्ड्रीवाल के सहारे से श्री बिरजू के मकान की बाउण्ड्रीवाल के सामने तक वैण्डिग जोन तृतीय फल सब्जी फ़ूड केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 10 रिक्त स्थल की
  • तहसील कोल के पीछे पशुपालन विभाग की बाउण्ड्रीवाल के सहारे मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 14 रिक्त स्थल की
  • रघुवीरपुरी रोड पर सिटी स्कूल के बाउण्ड्रीवाल के सहारे रोड साइड पटरी पर मिश्रित केटेगरी में रू:50 प्रतिदिन की दर से 24 रिक्त स्थल की।
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »