वार्ड-8 सराय लावरिया में जल्द बनेगा पार्क व वार्ड कार्यालय

नगर निगम अलीगढ़ द्वारा नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रयासरत  नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने आज वार्ड संख्या 8, सराय लावरिया का पार्षद राकेश ठाकुर के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने जलकल कंपाउंड, नगर निगम क्वार्टरों में निवासरत लोगों की स्थिति का जायजा लिया और क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नगर निगम के पुराने जलकल कंपाउंड में वर्षों से रह रहे परिवारों का भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, ताकि वास्तविक रूप से निवास कर रहे लोगों की पहचान की जा सके। उन्होंने सम्पत्ति प्रभारी को सत्यापन कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाएगा।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने क्षेत्र में स्थित पुराने एवं कण्डम शौचालय को हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि उस स्थान पर नागरिक सुविधा हेतु वाटर बॉक्स में वार्ड कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे वार्ड के लोगों को स्थानीय स्तर पर शिकायतों के निराकरण, फॉर्म भरवाने तथा निगम से जुड़ी सेवाओं की सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित एसएफआई रामजीलाल व सुखमा कंपनी हैड को कड़ी फटकार लगाते हुए वार्ड में विशेष सफाई अभियान तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव, नालियों की सफाई, कचरे के उठान और कीटनाशक छिड़काव की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगो को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

वार्ड में ग्रीन एरिया बढ़ाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने अधिकारियों को पार्क विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी निगम भूमि को चिन्हित कर वहां हरियाली और बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान तैयार किया जाएगा। 

नगर आयुक्त ने कहा

वार्ड में नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए पार्षदों के सहयोग से हम जमीनी स्तर की समस्याओं को चिन्हित कर रहे हैं। सराय लावरिया क्षेत्र में जलकल क्वार्टरों के सत्यापन से लेकर सफाई, वार्ड कार्यालय और पार्क जैसे विकास कार्यों पर प्राथमिकता से काम होगा। 

ये रहे मौजूद

पार्षद राकेश ठाकुर, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह सहायक अभियंता राजवीर सिंह अवर अभियंता रोहित पांडेय, विजय गुप्ता, अहसान रब रामजीलाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »