NEW English Version

सीएम की नाराज़गी पर नगर आयुक्त ने अधिनस्थों को लिया आड़े हाथ

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अलीगढ़ में विभागीय समीक्षा के दौरान शहर की सफाई, जलनिकासी और गड्ढा युक्त सड़कों को लेकर व्यक्त की गई नाराजगी के बाद नगर निगम अलीगढ़ पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से लौटते ही नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार सुबह आपात समीक्षा बैठक बुलाकर अधीनस्थ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और 48 घंटे की मोहलत देकर ठोस सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त सीएम के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कमान संभालते हुए नगर निगम के समस्त 4 जोनों के जोनल अधिकारियों, एसएफआई एवं ज़ोनल सफाई अधिकारियों को अगामी 7 दिनों तक 24×7 फील्ड में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मुख्य मार्गों से निर्माण सामग्री एवं पुराने कचरे को तत्काल हटाया जाए। खाली प्लॉटों में जमा कचरे की सफाई युद्धस्तर पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही जलभराव की समस्या को खत्म करने हेतु नालियों की तलीझाड़ सफाई नियमित रूप से कराई जाए व प्रमुख नालों पर लोहे की जाली लगाई जाए जिससे कचरा जमा न हो।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी करें और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा:

मुख्यमंत्री जी की नाराजगी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर एक सवाल है। अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंदगी, जल भराव और गड्ढों से मुक्ति के लिए जिम्मेदार अफसरों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी। आने वाले त्योहारों स्वतंत्रता दिवस, हर घर तिरंगा, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए विशेष अभियान नगर निगम द्वारा शुरू किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने कहा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुरक्षित करने के उद्देश्य थे आगामी त्योहारों पर नगर निगम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है इस अभियान के तहत सभी प्रमुख चौराहों प्रमुख मार्गो बाज़ारो में साफ सफाई का विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ जल निकासी और प्रमुख सड़को पर गड्ढा मुक्ति अभियान नगर निगम द्वारा चलाया जाएगा

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा साफ सफाई की पुख्ता इंतजाम कराए जाने के लिए नगर निगम द्वारा रोड मैप तैयार किया गया है इन त्यौहारों के साथ-साथ आने वाले दिनों में शहर की सड़कों को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस लक्ष्य में सभी एसएफआई, सफाई कर्मचारी, सुखमा,अर्बन कम्पनी की महत्वपूर्ण भूमिका है आवश्यक दिशा निर्देश सभी सम्बन्धित को इस दिशा में काम करने के लिये दिये गये है।

नगर आयुक्त के दिए गए मुख्य निर्देश

नगर आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्ष को माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप आगामी त्यौहारों स्वतंत्रता दिवस हर घर तिरंगा, रक्षाबंधन व श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर साफ सफाई, कचरा उठान, जल निकासी, लाइटिंग और गड्ढा मुक्ति का विशेष अभियान तत्काल शुरू कराया जाने के निर्देश दिए हैं।

  • 48 घंटे में सभी नालों की सफाई, सड़को को गड्डा मुक्त करने, व जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त हो।
  • प्रमुख मार्गों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जाए विशेष सफाई अभियान।
  • गड्ढा मुक्ति कार्यों की दैनिक निगरानी कर प्रगति की रिपोर्ट  भेजी जाए।
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान सभी वार्डों में सफाई व हर घर पर तिरंगा लगाने पर विशेष फोकस हो।
  • जलकल विभाग द्वारा सभी पंपिंग स्टेशनों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए।
  • धार्मिक स्थलों के आवागमन मार्गो पर लाइटिंग, 
  • सड़क सुधार के कार्यों को तत्काल शुरू किया जाए।
  • प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों व महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष सफाई, धुलाई और चूने का छिड़काव
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »