79 वा स्वतंत्रता दिवस नगर निगम में मनाया गया धूमधाम से

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम सेवा भवन  में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 7 बजे परंपरागत नगरीय क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। 

महापौर प्रशांत सिंघल उप सभापति दिनेश जादौन  नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहित पार्षद अधिकारी कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। महापौर नगर आयुक्त सहित अधिकारी कर्मचारी व पार्षदों ने परंपरागत नगर निगम सेवा भवन प्रांगण में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में माल्यार्पण किया। सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को महापौर नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त व पार्षदों अधिकारी कर्मचारी ने शॉल उड़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपसभापति दिनेश यादव पार्षद, अनिल सेंगर, अंजना गुप्ता विनोद महौर सूरज महौर राकेश ठाकुर लाल सिंह नगर सफाई मधुर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी सुनील कुमार टुंडा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आजादी के महत्व को समझाते हुए अपने विचार रखे। 

कार्यक्रम में नगर निगम के सभी माननीय पार्षद की उपस्थिति में उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह,  सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चन्द सहित अनेकों अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »