NEW English Version

जहांगीरपुरी में जलभराव की समस्या से जनता परेशान – मुख्यमंत्री से त्वरित समाधान की अपील

नई दिल्ली, 6 सितम्बर: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में स्थित मेट्रो स्टेशन से बाबू जगजीवन राम अस्पताल तक जाने वाले मार्ग पर पिछले कई दिनों से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाले का पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है और आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

यह मार्ग जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से निकलकर सीधे अस्पताल तक जाता है। रोज़ाना लगभग सैकडो लोग अपने काम पर जाते है, जिनमें मरीज और उनके परिजन भी शामिल हैं, इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। जलभराव के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई है और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। अक्सर ई-रिक्शा और छोटे वाहन पानी में फिसलकर पलट जाते हैं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को चोटें भी लग रही हैं।

लगातार गंदे पानी के जमा होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। नाले की सफाई और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था तत्काल करनी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। यह समस्या केवल यातायात में बाधा नहीं है, बल्कि दिल्ली की सड़कों की स्वच्छता और नागरिकों की सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है।

लोगों का कहना है कि सरकार और स्थानीय निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ परिवेश उपलब्ध कराया जाए। क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित करेगा ताकि जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई हो सके। जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल तक का यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस समस्या का त्वरित और स्थायी समाधान निकाला जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री जी के हस्तक्षेप से जनता को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »