सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल पर नगर निगम की ऐतिहासिक कार्रवाई

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा अनुरूप प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बने उत्पादों को अलीगढ़ में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की दिशा में प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम अलीगढ़ द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लगभग तीन ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और उत्पाद रखे एक तीन मंजिला गोदाम को सीज़ किया गया है। अभियान के दौरान जहां एक ओर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों से भरे तीन मंजिला गोदाम को सील किया गया, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाकर आमजन को राहत दिलाई गई।

नगर आयुक्त को बीते दिनों रघुवीरपुरी क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को मौके पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक रामकिशोर कमल, स्वच्छता निरीक्षक रामजीलाल एवं प्रवर्तन दल ने रघुवीरपुरी पुलिस चौकी के पास स्थित वैभव गुप्ता के तीन मंजिला गोदाम पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में लगभग 3 ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग और अन्य प्लास्टिक उत्पाद बरामद हुए। तत्पश्चात नगर निगम प्रवर्तन दल ने गोदाम को 10-12 तालों से पूर्णतः सील कर दिया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक कैरी बैग और इससे बने उत्पादों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है इसका इस्तेमाल और बिक्री करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है नगर निगम अलीगढ़ द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों पर तीसरी नज़र रखी जा रही है ऐसे लोग स्वयं नगर निगम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक को त्याग करने के लिए आगे आए नगर निगम उनका सम्मान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »