NEW English Version

नगर आयुक्त के एक्शन से हरक़त में आया नगर निगम-गौवंश को लंपी वायरस से बचाव को एक्शन मोड़ में आया नगर निगम

अलीगढ़: नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सख्त निर्देशों के बाद नगर निगम अलीगढ़ का पशुधन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। गौवंश को लंपी वायरस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम की दोनों प्रमुख गौशालाओं—आगरा रोड कान्हा गौशाला एवं बरौला बाईपास नंदी गौशाला में बड़े पैमाने पर गौवंश को बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इस अभियान के तहत कान्हा गौशाला में मौजूद कुल 350 तथा नंदी गौशाला में मौजूद 220 गौवंशों में से दूध देने वाली एवं गर्भवती गायों को छोड़कर शेष सभी को लंपी वायरस से बचाव हेतु टीके विशेष चिकित्सकीय दल की देखरेख में गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सुरक्षित तरीके से लागये जा रहे है जिससे नगर निगम की दोनों गौशाला में लंपी से संक्रमण की आशंका को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने कहा गौवंश की सुरक्षा व स्वास्थ्य नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम (ICCC) से दोनों गौशालाओं की गतिविधियों पर 24×7 पैनी निगरानी रखी जाएगी। गौवंश की हर हरकत पर सीधी निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या या  अप्रिय घटना पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा गौवंश हमारी संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नगर निगम का दायित्व है कि हम इन्हें हर प्रकार के संक्रमण और बीमारी से सुरक्षित रखें। लंपी वायरस से बचाव हेतु यह टीकाकरण अभियान समय पर और प्रभावी रूप से संचालित किया गया है। हमारी पूरी टीम लगातार गौशालाओं की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

महापौर व नगर आयुक्त की अपील आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि यदि कहीं लावारिस या बीमार गौवंश दिखाई दें, तो तुरंत सूचना नगर निगम कंट्रोल रूम 1533, 7500441344 को उपलब्ध कराएं ताकि उनका उपचार और देखभाल समय पर सुनिश्चित हो सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »