NEW English Version

कन्याओं ने किया प्रदूषण रूपी राक्षस के दमन का आवाह्न

दुर्गा स्वरूपा कन्याएं बोली, एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं

नवरात्र की अष्टमी तिथि पर नमामि गंगे’ की पहल के तहत दुर्गा स्वरूपा कन्याओं ने कुमारी पूजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसमें उन्होंने सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया और कपड़े के झोले व देवी दुर्गा के प्रिया अड़हुल के पौधे उपहार में लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई‌। अमर शहीद संतोष कुमार कपूरिया युवा सांस्कृतिक समिति गढ़वासी टोला के पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान को सामाजिक संदेश से जोड़ती इस पहल के दौरान कन्याओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाने और माता की तरह हितकारिणी नदियों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि कन्याओं को कपड़े के झोले और पौधे उपहार में दिए गए, जो पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का प्रतीक हैं । बताया कि भारतीय संस्कृति में देवी दुर्गा का संबंध प्रकृति से है ।

नवरात्र का त्योहार प्रकृति को आदर देने और संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, विजय कपूरिया, रामेश्वर कपूरिया, विनय कपूरिया, पूनम शुक्ला, सूर्यांशु शुक्ला आदि शामिल रहे ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »