NEW English Version

गौतम अदाणी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एनएमआईए) अपने औपचारिक उद्घाटन से पहले अंतिम चरण में पहुँच चुका है। बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को होने वाले उद्घाटन से पहले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एयरपोर्ट का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।

गौतम अदाणी ने एयरपोर्ट की तकनीकी प्रगति और संचालन का गहन निरीक्षण किया। पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद, यह एयरपोर्ट प्रति वर्ष 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा, जिससे यह विश्व के सबसे बड़े और अत्याधुनिक एयरपोर्ट में शामिल हो जाएगा।

गौतम अदाणी ने इस अवसर पर एयरपोर्ट को आकार देने वाले विभिन्न समूहों से भी संवाद किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में लगे मज़दूरों, इंजीनियरों, प्रोजक्ट टीम, दमकलकर्मियों और टर्मिनल के रिटेल आउटलेट में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों से मुलाकात की। 

इस अवसर पर गौतम अदाणी ने कहा, “यहाँ हर रनवे, हर टर्मिनल और हर गेट हजारों हाथों और दिलों से जुड़ा हुआ है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह भारत की भावना और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है भारत के लोगों द्वारा, भारत के लोगों के लिए निर्मित।”

प्रधानमंत्री द्वारा 8 अक्टूबर को उद्घाटन से पहले, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मुंबई की हवाई सेवाओं में भीड़-भाड़ को कम करने, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने और भारत के भविष्य का द्वार बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »