हर्ष और उल्लास के साथ नगर निगम में मनी भगवान श्री वाल्मीकि जयंती

भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर नगर निगम में भगवान श्री वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई नगर निगम सेवा भवन में भगवान श्री वाल्मीकि की प्रतिमा पर पूजा अर्चना हवन यज्ञ हुआ तो वही नगर निगम वर्कशॉप में श्री वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया।

नगर निगम सेवा भवन प्रांगण में भगवान श्री वाल्मीकि जी की प्रतिमा के पास महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, लेखाधिकारी भारत दुबे के संग नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी महामंत्री सुनील टुंडा, राजीव भारती बबलू कमल किशन चन्देल के नेतृत्व में सैकड़ो सफ़ाई कर्मचारियों व सफाई यूनियन के पदाधिकारियों ने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर पर माल्यार्पण करते हुए, हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। महापौर व नगर आयुक्त ने सफाई यूनियन के पदाधिकारी के साथ  हवन यज्ञ करते हुए भगवान बाल्मीकि जी के बताए गए पद पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। 

नगर निगम वर्कशॉप में भी वाल्मीकि प्रकटोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। बाल्मीकि जयंती के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के साथ नगर निगम वर्कशॉप ड्राइवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन महामंत्री उदय सिंह, नमो शंकर, छन्नो, आनंद सहाय के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारी, ड्राइवर व स्टाफ ने भंडारे का आयोजन किया वर्कशॉप में स्थापित भगवान श्री वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करते हुए महापौर व नगर आयुक्त ने सफाई ड्राइवर व कर्मचारियों के साथ प्रसाद वितरित करते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »