अचल सरोवर पर होगा नगर निगम का पहला दीपोत्सव कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दीपावली के पर्व को स्वच्छता के साथ भव्यता के साथ दीपोत्सव/देव दीपावली के रूप में मनाए जाने के निर्देश दिए थे। माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अलीगढ़वासियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अलीगढ़ के अचल सरोवर पर 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे  भव्य रूप से दीपोत्सव-एक दीप स्वच्छता के नाम का आयोजन करने का निर्णय लिया है। नगर निगम द्वारा दीपोत्सव के प्रथम आयोजन को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए युदस्तर पर अचल सरोवर की सफ़ाई व 51000 दीप को जलाने की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम के पहले दीपोत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र लेज़र शो होगा। 

अचल सरोवर पर होगा नगर निगम का पहला दीपोत्सव कार्यक्रम

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम में पहली दफ़ा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है दीपोत्सव-2025 कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आगामी 25 अक्टूबर 2025 को शाम 7 बजे से दीपोत्सव एक दीप माननीय स्वच्छता के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता व जनसहभागिता के संदेश को दीपों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नगर निगम अलीगढ़ द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जोनल अधिकारियों तथा प्रवर्तन दलों की कुल आठ टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम को निर्धारित स्थलों पर दीप प्रज्वलन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम लीडरों को उनके सहयोगी अधिकारियों सहित दीप प्रज्वलन का लक्ष्य एवं स्थान भी निर्धारित किए गए हैं।

अचल सरोवर पर महा आस्था परिसर, पश्चिमी घाट, भगवान शिव मंदिर परिसर, अचल सरोवर, बाल्मीकि घाट,  सीता राम घाट पर 51,000 दीप जलाने के साथ भव्य लेज़र शो व आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। लेज़र शो से नागरिक शिव तांडव, गणेश वंदना, राम आरती, रामायण-वंदेमातरम, जय हो व देश भक्ति गानों पर लेज़र बिम शो का आनंद ले सकेंगे। नगर आयुक्त श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि  दीपोत्सव-2025 केवल दीप प्रज्वलन का नहीं, बल्कि अलीगढ़ की स्वच्छता संस्कृति और जनजागरूकता का प्रतीक का आयोजन होगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने अलीगढ़ नगर निगम द्वारा दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है। सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता का संदेश फैलाने हेतु इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और एक दीप स्वच्छता के नाम का दीपोउत्सव कार्यक्रम में आकर जलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »