NEW English Version

दीपोत्सव-एक दीप स्वच्छता के नाम कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप अलीगढ़ नगर निगम द्वारा इस दीपावली अलीगढ़ की धार्मिक आस्था के प्रति अचल सरोवर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का प्रथम बार आयोजन किया गया। दीपोत्सव एक दीप स्वच्छता के नाम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र 51000 दीप व अटल सरोवर पर पहली दफा लेदर शो के माध्यम से जय श्री राम वंदे मातरम शिव तांडव रामायण कृष्ण लीला व जय हो के लेज़र बीम शो रहा।

महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अगुवाई में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पधारे संदीप सिंह माननीय राज्य मंत्री, सांसद सतीश गौतम,  विधायक अनिल पाराशर, मुक्त राजा, राजकुमार सहयोगी, सुरेन्द दिलेर, रावेन्द्र पाल सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह प्रोफेसर तारीख मंसूर मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण पाल सिंह महानगर अध्यक्ष भाजपा राजीव शर्मा, ठाकुर श्योराज, सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता उपसभापति दिनेश जादौन के 

प्रशासनिक अधिकारी गण में मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह, जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल लाल महानगर अध्यक्ष डॉ राजीव शर्मा पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय शकुंतला भारती वरिष्ठ भाजपा नेता शौयराज सिंह मानव महाजन के साथ सैकड़ो नगरिक के साथ नगर निगम के सभी पार्षद अधिकारी कर्मचारी गणों ने स्वच्छता को अपनी आदत बनाने और स्वच्छता के प्रति सेवा करने के उद्देश्य थे दीपोत्सव में एक दीप स्वच्छता के नाम जलाया।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ नगर निगम द्वारा 51000 दीपो के साथ लेज़र शो, रंगोली के साथ प्रथम बार दीपोत्सव का भव्य आयोजन करना एक सराहनीय पहल है नगर आयुक्त के नेतृत्व में ऐतिहासिक और भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम को अचल सरोवर पर करने के लिए उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। आने वाले साल में इस कार्यक्रम को एक लाख दीपों के साथ मनाने का लक्ष्य रखा गया है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दीपोत्सव कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप मा0 महापौर जी के निर्देशन में दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए नगर निगम द्वारा पिछले 15 दिनों से लगातार व्यवस्था की जा रही थी कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए प्रथम बार अचल सरोवर पर लेज़र शोक का आयोजन किया गया साथ ही साथ 51000 दीपो के समागम से अचल सरोवर पर ऐतिहासिक आयोजन निगम अधिकारी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के साथ संपन्न हो सका जिसके लिए मैं अपने सभी अधिकारी कर्मचारी और विशेष रूप से माननीय महापौर जी के निर्देशन का आभार व्यक्त करता हूं।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं रजत सिंह एहसान रब देश दीपक ने कराई कार्यक्रम का संचालन राज नारायण और विजय गुप्ता ने किया। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव  उपनगर आयुक्त अमित कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह चीफ इंजीनियर बीके सिंह सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »