गोपाष्टमी का कान्हा गौशाला में हुआ भव्य आयोजन

गोपाष्टमी के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पार्षद योगेश सिंघल, योगेंद्र पाल सिंह राकेश ठाकुर, रामकिशोर, संजय शर्मा चीफ इंजीनियर वीके सिंह पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना हवन यग के साथ गायों का पूजन कर उन्हें गुड़ व चना खिलाया। 

गोपाष्टमी का कान्हा गौशाला में हुआ भव्य आयोजन

गोपाष्टमी कार्यक्रम मे महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा हिंदू धर्म में गाय को भी भगवान माना जाता है। इसलिए उनकी पूजा की जाती है। शास्त्र की मानें तो गाय में ही सारे देवता बसते हैं और इसकी पूजा और सेवा करने से और कृतज्ञता दर्शनों से जीवन संवर जाता है  गाय की पूजा से गृह पीड़ा भी समाप्त होती है। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी कहा गया है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा जो लोग गोपाष्टमी की पूर्व संध्या पर गाय की विधिवत पूजा करते हैं। उन्हें खुशहाल जीवन और भाग्य का आशीर्वाद भी मिलता है, कहा जाता है कि गोपाष्टमी के दिन पूजा करने वाले व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती हैं।

इस मौके पर नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी,एसएफआई रामजीलाल मीडिया सहायक एहसन रब स्टेनो देश दीपक तरुण शर्मा ने मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »