संविधान दिवस पर नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पालन करने की ली शपथ

26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में सेवा भवन में भव्य संविधान की उद्देशिका का पालन करने व हमारा संविधान हमारे स्वाभिमान की शपथ दिलाते हुए नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त ने कहा हमारा संविधान हमारे देश की आत्मा है, और हमें इसकी उद्देशिका का पालन करना चाहिए।

नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा “हमें अपने संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। हमें समाज में समरसता और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है हमें अपने संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। नगर निगम सेवा भवन पार्क में संविधान की उद्देशिका का पाठ किया गया और इसके महत्व को समझने के लिए चर्चा की। इस समारोह में नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी सफाई कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »