NEW English Version

नगर निगम ने किये है अलाव और विश्राम के पुख्ता इंतजाम

सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के सभी स्थाई शेल्टर होम को आवश्यक सुख सुविधाओं के साथ 24/7 संचालित करने और साथ ही साथ सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तत्काल शुरू कराये जाने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम ने किये है अलाव और विश्राम के पुख्ता इंतजाम

गुरुवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम की शेल्टर होम गांधी पार्क स्थित ज़ोन 2 का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह और प्रभारी अधिकारी शेल्टर होम आर के कमल को तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए साथ ही साथ नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी सेंटर होम और प्रतिदिन जलाए जाने वाले अलाव की निगरानी के लिए जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर दी हैं ताकि रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में ना सो  सके। 

इस बार नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सख़्त रुख़ को देखकर यात्रियों, निराश्रित व खुले में सोने वालों के लिए नगर निगम ने पुख्ता अलाव और शेल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई थर्मल स्कनेर, सुरक्षा गार्ड ऑक्सीमीटर के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था की सभी महिला व पुरूष शेल्टर होम में कई है। साथ ही साथ आने वाले दिनों में नगर निगम परंपरागत स्थानों ओर भी अस्थाई रैन बसेरों को भी बनवाने जा रहा है। अस्थाई रैन बसेरों के निर्माण के लिए एजेंसियों से नगर निगम द्वारा प्रस्ताव मांगे गए है।

नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान ठंड को देखते हुए निगम ने सार्वजनिक स्थानों के अंतर्गत सारसौल बस अड्डा,मसूदाबाद बस अड्डा, गूलर रोड रेन बसेरा, रेलवे पार्सल घर,गांधी पार्क बस अड्डा,गांधी पार्क रैन बसेरा,भुजपुरा शेल्टर होम,बरौला गौशाला,कान्हा गौशाला आगरा रोड, क्वारसी चौराहा सर्किट हाउस, सासनी गेट चौराहा, सेंटर पॉइंट चौराहा, मलखान सिंह जिला अस्तपताल आदि लगभग 40-50 स्थलो पर अलाव जलने की व्यवस्था शुरू की जा रही है।

इन स्थानों ओर है नगर निगम के स्थाई शेल्टर होम

  • नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क आगरा रोड स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला,
  • गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला’
  • भुजपुरा बाईपास स्थित(डूडा) के पास स्थाई शैल्टर होम पुरूष महिला /बच्चों के लिये’।

नगर आयुक्त ने बताया कि ठंडक के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम द्वारा अपने परंपरागत रैन बसेरा स्थलों पर भी जल्द रैन बसेरों का निर्माण किया जायेग। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के शैल्टर होम में समुचित साफ और स्वच्छ बिस्तर, कंबल और रजाई, गर्म पानी की सुविधा, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और चौकीदार की व्यवस्था की गई है।

इन स्थानों पर बनेंगे रैन बसेरे

  • नौरंगीलाल इंटर कालेज अस्थाई रैन बसेरा पुरूष और महिला / बच्चों के लिये।
  • माल गोदाम सिटी साइड अस्थाई रैन 
  • बुलबुले हिन्द पार्क, दोदपुर रोड अस्थाई रैन बसेरा 
  • सारसौल बस स्टैंड अस्थाई रैन बसेरा 
  • केला नगर चौराहा अस्थाई रैन बसेरा।

नगर आयुक्त की अपील

नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे खुले में सोने वाले जरूरतमंदों को शेल्टर होम में जाने के लिए प्रोत्साहित करें व हेल्पलाइन नंबर: 7500441344 व 1533 पर सूचना दे सकते है।

नगर आयुक्त ने कहा

नगर निगम अलीगढ़ ने ठंड से बचाव के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। खुले में सोने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सामाजिक संगठन जरूरतमंदों को भी इसके प्रति जागरूक करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »