NEW English Version

दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्राफी अब दिसम्बर 20 से

भारत सरकार द्वारा संचालित सुगम्य भारत अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से वाराणसी में छह राज्यों दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच की होने वाली दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्राफी की तिथि आगे बढाई गयी है अब यह टूर्नामेंट दिसम्बर 20, 21 व 22 को वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर में आयोजित होगी।

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ संजय चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के बामखेड़े में 16, 17 व 18 दिसंबर 2025 को बीसीसीआई की ओर से दिव्यांग क्रिकेट मैच आयोजित किया गया है जिसमें अनेक खिलाड़ी शिरकत करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं जिस वजह से वाराणसी में आयोजित होने वाले दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट अब दिसंबर 20, 21 व 22 को होगा, ज्ञात हो की पहले यह मैच 16 ,17 एवं 18 दिसंबर 2025 को आयोजित होना था ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा ने बताया कि खेल के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय गिरीश यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे तथा देश के अनेक जाने-माने पूर्व एवं वर्तमान क्रिकेटर के भी आने की संभावना है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ मनोज तिवारी के हवाले से दी गई है।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी
वरिष्ठ परामर्शदाता
एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »