NEW English Version

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के खेलकूद के अनुकूल है वातावरण: गिरीश यादव

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर मैदान पर आज बीसीसीआई व्दारा समर्थित दिव्य शक्ति सुगम्य भारत ट्रॉफी के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरीश यादव खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगों के खेल प्रतियोगिताओं के लिए अनुकूल माहौल है हमारी सरकार दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबध्द है उन्होंने कहा कि अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी में दिव्यांग जनों के अनुकूल स्टेडियम का निर्माण किया गया है उन्होंने अयोध्या में दिव्यांग क्रिकेट की बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन कराने हेतु दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा को उत्तरदायित्व प्रदान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री ओम प्रकाश जी प्रभारी विभाग व प्रकोष्ठ भाजपा उत्तर प्रदेश ने कहा कि दिव्यांगजनों का हौसला एवं मनोबल उन्हें प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उत्तम करने के लिए प्रेरित करती है माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश में दिव्यांग जनों के अनुकूल वातावरण बनने से उनका सशक्तिकरण तेजी से हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के खेलकूद के अनुकूल है वातावरण: गिरीश यादव

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया जी ने इस अवसर पर कहा कि एसोसिएशन दिव्यांग क्रिकेट का आयोजन वर्ष भर देश के विभिन्न हिस्सों में करने के लिए तत्पर एवं तैयार है। खेल सशक्तिकरण का सशक्त साधन है। इस अवसर पर डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि शीर्घ ही अयोध्या में ऐतिहासिक दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खेल मंत्री से गिरीश यादव जी के नेतृत्व में किया जाएगा इस अवसर पर श्री अशोक चौरसिया (महामंत्री, भाजपा काशी क्षेत्र), श्री रवि चौहान एवं श्री अभय प्रताप (बीसीसीआई से संबद्ध डिफरेंटली एबल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया। डॉ. मनोज तिवारी, भावेश सेठ, प्रदीप राजभर, सुबोध राय, प्रदीप सोनी, युग तिवारी, सुधांशु सिंह कई दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ उत्तम ओझा व धन्यवाद ज्ञापन मदन मोहन वर्मा ने किया।

इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए । पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश और विदर्भ के बीच खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाएं विदर्भ की तरफ से आनंद ने 25 बाल खेलकर 25 रन और इमरान ने 22 बाल खेलकर 16रनों का योगदान दिया, वहीं उत्तर प्रदेश की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कुमार राहुल रहे जिन्होंने 3 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट लिए । जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 11.3 ओवरों में मात्र 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया, दीपेंद्र ने 25 बाल खेलकर 29 और सनी आलम ने 28 बाल खेलकर 36 रनों की अजीवित पारी खेली। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी कुमार राहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।

दूसरा मैच मध्य प्रदेश एवं उत्तराखंड के बीच खेला गया जिसमें मध्य प्रदेश में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी किया। निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट होकर 92 रन बनाए, मध्य प्रदेश की टीम की ओर से शिव प्रताप ने 30 बाल खेल कर सर्वाधिक 28 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से नेपाल सिंह ने 2 ओभर में 2 विकेट लिए, जवाब में खेलते हुए उत्तराखंड की टीम 8.3 ओवरों में ही 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई उसके कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। मध्य प्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 4 विकेट झटकें। अमूल उपाध्याय, आशीष सेठ व रविकांत मिश्रा ने शानदार कमेंट्री किया। कड़ाके के ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं जन सामान्य लोग तालियों एवं सीटी बजाकर दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »