NEW English Version

जल्द नगर निगम पार्को के बदलेंगे हालात

आलीगढ़ महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त अभिनव प्रयासों से अलीगढ़ नगर निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र में नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल शुरू की गई है। 

जल्द नगर निगम पार्को के बदलेंगे हालात

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर में हरित क्रांति के रुप में नगरीय क्षेत्र के सभी पार्कों व डिवाइडरों पर लगे पेड पौधों को जीवित रखने व शहर में ग्रीन बेल्ट को बढ़ावा देने के लिए नगरीय क्षेत्र में स्थित 136 पार्कों, डिवाइडरों तथा भविष्य में विकसित होने वाले पार्कों के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M) हेतु लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रस्ताव (RFP) आमंत्रित किए हैं अगर ये अभिनव प्रयास मानक के अनुरूप नियम शर्तों के मुताबिक होगा तो इसकी समय अवधि को 5 वर्ष भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महापौर जी के मार्गदर्शन में यह अभिनव प्रयास नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विभाग के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर के पार्कों की खूबसूरती को बढ़ावा देना व उनकी रखरखाव व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

नगर आयुक्त ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत पार्कों एवं हरित स्थलों में गार्डन व लॉन मेंटेनेंस, सॉफ्ट एवं हार्ड लैंडस्केपिंग, पौधों, वृक्षों, झाड़ियों, हेजेज एवं पाम्स की नियमित देखभाल, सिंचाई, घास की कटाई, टॉप ड्रेसिंग, खाद व उर्वरक का उपयोग  तथा सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही पार्क परिसरों में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण, सिविल संरचनाओं जैसे बेंच, फाउंटेन, रेलिंग, गेट आदि का रखरखाव, विद्युत एवं लाइट फिक्सचर्स का नियमित अनुरक्षण, शौचालयों एवं पेयजल सुविधाओं की स्वच्छता, पाथवे/पैवर ट्रैक की सफाई एवं मरम्मत, साइनज एवं बाउंड्री वॉल पर पेंटिंग जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा जारी आरएफपी के अनुसार कार्य क्षेत्र का कुल अनुमानित क्षेत्रफल लगभग 1,95,045 वर्ग मीटर है। निविदा प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। परियोजना के लिए QCBS पद्धति (30% तकनीकी एवं 70% वित्तीय) के आधार पर एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिससे गुणवत्ता एवं लागत दोनों का संतुलन सुनिश्चित हो सके।

नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुबंध अवधि के दौरान सुरक्षा मानकों, फर्स्ट-एड सुविधा, समयबद्ध पार्क संचालन, शोर नियंत्रण तथा सार्वजनिक अनुशासन से संबंधित सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत चयनित एजेंसी द्वारा पार्कों के खुलने-बंद होने का समय, सूचना बोर्ड, तथा विशेष अवसरों पर पुष्प सज्जा जैसी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल पार्कों का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि उन्हें नागरिकों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और जीवंत सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। अलीगढ़ के पार्क शहर की पहचान हैं। इनके व्यवस्थित रखरखाव से बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को बेहतर वातावरण मिलेगा। 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि यह पहल स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ अलीगढ़ की दिशा में एक मजबूत कदम है। अलीगढ़ नगर निगम की यह पहल न केवल शहर के हरित क्षेत्रों को प्रभावी बनाएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण नागरिक के स्वास्थ्य एवं नागृय सौंदर्यीकरण की नई मिसाल भी बनेगी इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन से अलीगढ़ एक स्वच्छ, हरित शहर के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »