घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बाद भी गंगा सेवकों का उत्साह गुरुवार को कम नहीं हुआ। हमेशा की तरह गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मणिकर्णिका घाट के गंगा तट को चमका दिया। साथ ही श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया। सुबह घने कोहरे व कड़ाके की ठंड में गंगा सेवक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया ।

मणिकर्णिका तीर्थ के गंगा तट पर फैली गंदगी को समेट कर नगर निगम के हवाले किया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि पवित्र माघ मास के दौरान काशी के पवित्र घाटों पर रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं । गंदगी है तो बीमारी है सफाई है तो स्वास्थ्य है और स्वच्छता की जिम्मेदारी थोड़ी हमारी थोड़ी तुम्हारी का संदेश देकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।