NEW English Version

प्रथम डॉ. मेजर ध्यानचंद दिव्यांग पैरा हॉकी टूर्नामेंट सम्पन्न

उत्तराखंड ने जीता प्रथम ध्यानचंद दिव्यांग पैरा हॉकी टूर्नामेंट

प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार मेजर ध्यानचंद दिव्यांग हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन बाबू आर एन सिंह स्पोर्ट कंपलेक्स परमानंदपुर, वाराणसी में

पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन के  संयुक्त तत्वाधान में किया गया। यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश बनाम उत्तराखण्ड के बीच खेला गया और यह भारत में पहली बार आयोजित होने वाला इस प्रकार का ऐतिहासिक दिव्यांग हॉकी आयोजन रहा। टूर्नामेंट डॉ अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में मुकेश कचन (संस्थापक सचिव, पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया), गणेश शाह (वाइस प्रेसिडेंट, पैरा हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया), डा. संजय चौरसिया (महासचिव, उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन), डा. अल्का दुबे (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) तथा अरविन्द चक्रवाल (कार्यक्रम संयोजक) की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय दिया। मैदान में उपस्थित दर्शकों, खेल प्रेमियों एवं आम जनता ने इस अनोखे और प्रेरणादायक आयोजन की जमकर सराहना की। खिलाड़ियों ने भी आयोजन व्यवस्था, सुविधाओं और उत्साहपूर्ण माहौल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

पहला मैच: उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश

पहले मैच में, उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की। पहले हाफ में उत्तराखंड के उस्मान ने 9वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरे हाफ के शुरुआत में ही छोटेलाल ने दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी।

दूसरा मैच: उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश

दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। पहले हाफ में उत्तराखंड के गौरव ने शुरुआत में ही पहला गोल कर दिया, लेकिन दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश ने वापसी करते हुए दो गोल किए। 12वें मिनट में आशीष ने पहला गोल किया, जबकि अशोक यादव ने अंतिम समय में दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी।

तीसरा  (फाइनल) मैच: उत्तराखंड बनाम उत्तर प्रदेश

तीसरे मैच में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की। पहले हाफ में उत्तराखंड के उस्मान ने अंतिम समय में पहला गोल किया। दूसरे हाफ में उत्तराखंड के आकाश पटेल ने 7वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी।

मैच के समापन व ट्रॉफी वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद जी के बेटे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री अशोक ध्यानचंद ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, बल्कि समाज में यह संदेश भी जाऐगा कि दिव्यांगता कभी प्रतिभा की बाधा नहीं बन सकती। वाराणसी में आयोजित यह ऐतिहासिक पैरा हॉकी टूर्नामेंट भविष्य में ऐसे और आयोजनों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी कृपानंद महाराज ने किया।

दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाएगा तथा इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक आयोजित किया जाएगा।

अतिथियों का स्वागत उत्तर प्रदेश पैरा हॉकी एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ अलका दुबे, संचालन महासचिव डॉ संजय चौरसिया तथा धन्यवाद ज्ञापन अरविंद चक्रवाल ने किया। डॉ. मनोज कुमार तिवारी

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »