बुधवार शाम नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 83 में नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनने व स्थानीय जनता व पार्षद द्वारा मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में शिकायत का संज्ञान लेते हुए पार्षद मुशर्रफ़ हुसैन, हारून, अकरम, रियासत, राजा व स्थानीय नागरिकों के साथ कर्बला रोड, शाहजमाल आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कर्बला से आगे निबारी को जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त होने व रोरावर पुलिस चौकी के आगे सड़क के कच्चे होने पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अवर अभियंता को तत्काल दोनों सड़क के निर्माण के लिए व्ययनुमान का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा समस्या पर त्वरित संज्ञान लेने व स्वयं निरीक्षण करने आने पर वार्ड की जनता ने नगर आयुक्त को शाल उड़ाकर कर वार्ड में आने पर आभार व्यक्त किया।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगरीय पार्षद वार्डो में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है इसी के दृष्टिगत वार्ड 83 का निरीक्षण किया गया है आवश्यक सड़क, नाली व खरंजा निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने व वार्ड में नालियों सड़क व गलियो की सफाई का 3 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।